भानूप्रतापपुर उपचुनाव कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में जयसिंह अग्रवाल भी शामिल

Must Read

नमस्ते कोरबा:- भानूप्रतापपुर उपचुनाव के लिये आज अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। स्टार प्रचारकों में छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित 37 दिग्गज नेताओं का नाम शामिल है। कोरबा विधायक एवं प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी भानूप्रतापपुर उपचुनाव में स्टार प्रचारक बनाये गये है। वे शीघ्र ही भानूप्रतापपुर जाकर कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मण्डावी के पक्ष में रैली और आमसभा करेंगे।

ज्ञातव्य हो कि छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष रहे मनोज मण्डावी के निधन के बाद भानूप्रतापपुर विधानसभा सीट रिक्त हो गई है, जहां 5 दिसम्बर को मतदान होना है एवं 8 दिसम्बर को मतगणना होगी। श्री अग्रवाल शीघ्र ही अपनी टीम के साथ कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने भानूप्रतापपुर जायेंगे।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,690SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा के रामपुर हाउसिंग बोर्ड में पेट्रोल चोर सक्रिय, रात में वाहन को बना रहे हैं निशाना

कोरबा के रामपुर हाउसिंग बोर्ड में पेट्रोल चोर सक्रिय, रात में वाहन को बना रहे हैं निशाना नमस्ते कोरबा :-...

More Articles Like This

- Advertisement -