भाइयों बहनों नशा छोड़ो, नशे को दूर भगाना है मुड़ापार बचाना है,अवैध नशे के विरुद्ध चलाया जा रहा है निजात अभियान

Must Read

नमस्ते कोरबा :- पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभीषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा योगेश साहू के मार्गदर्शन में *निजात* अभियान के तहत नारकोटिक ड्रग्स , टेबलेट, अवैध शराब के विरुद्ध अभियान में दिनांक 17.09.2022 को मुड़ापार अमरैया पारा मोहल्ले में गली रैली निकालकर जन समूह का समर्थन प्राप्त करते हुए महिला समूह की कलाबाई एवं मोहल्ले के गणमान्य नागरिक मोहम्मद नियाज के सहयोग से पूरे मोहल्ले में नारों से लोगों को नशा से दूर रहने प्रेरित करते हुए रैली निकाली गई,

कार्यक्रम में चलित थाना लगाकर लोगों को नशे के नुकसान के बारे में जानकारी दिया गया और नशे से दूर रहने स्वयं पर नियंत्रण करने के उपाय बताए गए चलित थाना में लोगों को चोरी की घटनाओं से सावधान रहने और बचने के उपाय, ऑनलाइन एटीएम फ्रॉड के संबंध में विस्तार से समझा कर महिला संबंधी अपराध पर अभिव्यक्ति ऐप के माध्यम से अपनी शिकायतों को दर्ज कराने के बारे में बताया गया। पुलिस के इस कार्य में आम लोगों का भरपूर सहयोग एवं समर्थन प्राप्त हुआ।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,910SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

सात वर्षीय मासूम भव्या हत्याकांड: जयसिंह अग्रवाल ने जताई संवेदना, दोषी को फांसी देने की मांग

सात वर्षीय मासूम भव्या हत्याकांड: जयसिंह अग्रवाल ने जताई संवेदना, दोषी को फांसी देने की मांग नमस्ते कोरबा : रजगामार...

More Articles Like This

- Advertisement -