बड़ी खबर- कांग्रेसी जिला संयुक्त महामंत्री व उनकी पत्नी की संदिग्ध हालत में मिली लाश

Must Read

लैलूंगा (छत्तीसगढ़) :-: कांग्रेसी नेता मदन मित्तल एवं उनकी पत्नी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पुरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। मामला रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डकैतों ने देर रात गला दबाकर हत्या कर दी है। पुलिस की टीम मामले की पुष्टि करते हुए जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार मायाराम बनारसी दास फर्म के मदन मित्तल के घर ये जधन्य वारदात देर रात के 12:00 से 1:00 के बीच में हुई है। सुबह जब रिश्तेदारों को इसकी जानकारी मिली तो तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने कांग्रेसी नेता के निवास स्थल को अपने कब्जे में ले लिया है। मामला हाईप्रोफाईल होने के कारण पुलिस फिलहाल कुछ भी बोलने से बच रही है। मदन मित्तल हनुमान राईस मिल के संचालक होने के साथ नगर पंचायत के एल्डरमेन पार्षद भी थे।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,660SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*संडे स्पेशल* “हर घूंट में जहर: कोरबा के पाली ब्लॉक के गांव महुआपानी में फ्लोराइड वाला पानी पीने से कई वर्षों से बीमार हो...

*संडे स्पेशल* “हर घूंट में जहर: कोरबा के पाली ब्लॉक के गांव महुआपानी में फ्लोराइड वाला पानी पीने से...

More Articles Like This

- Advertisement -