*पुलिस अधीक्षक के द्वारा किया गया कटघोरा,पाली,चैतमा चौकी का आकस्मिक निरीक्षण*

Must Read

जिले के पुलिस मुखिया आकस्मिक निरीक्षण के दौरान पहुँचे पाली थाना, संतोषप्रद जवाब मिलने से खुश होकर प्रधान आरक्षक को की पाँच सौ नगद इनाम की घोषणा, चैतमा चौंकी के साथ कटघोरा थाना का भी किये निरीक्षण


कोरबा/पाली:- जिले के नवपदस्थ पुलिस कप्तान भोजराम पटेल द्वारा अपने पदस्थापना के बाद से लगातार विभिन्न थाना, चौकी, पुलिस सहायता केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज उनके द्वारा सर्वप्रथम थाना पाली का आकस्मिक निरीक्षण किया गया जहां उन्होंने थाने के विभिन्न रजिस्टर, डॉक्यूमेंट, तख्तियां, गोशवारा, जब्ती माल, शासकीय संपत्ति के रखरखाव, स्टाफ का टर्न आउट, थाना परिसर की साफ- सफाई का जायजा लेने के साथ मातहम अधिकारी- कर्मचारियों के कार्यालयीन कार्य दक्षता, क्षेत्र की समझ और विवेचना संबंधी ज्ञान का अवलोकन किया। साथ ही उपस्थित पुलिस स्टाफ का परिचय लिया गया एवं यहां के प्रधान आरक्षक अमरसिंह से थाने के कार्यकलापों, बीट सिस्टम, रजिस्टर का संधारण, पुलिस से संबंधित कर्तव्यों एवं क्षेत्र के बारे में पूछे जाने पर प्रधान आरक्षक से मिले संतुष्टिपूर्ण जवाब से खुश होकर उन्हें पांच सौ नगद इनाम देने की घोषणा की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री पटेल ने थाने के अधिकारियों- कर्मचारियों, जवानों को पुलिस की गरिमा के अनुरूप कार्य करने एवं समयबद्ध रूप से अनुशासित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने के साथ अपराध, शिकायत, मर्ग पर शीघ्रता के साथ कार्रवाई करने तथा अपराधियों, गुंडा, बदमाश, उपद्रवियों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने भी निर्देशित किये। श्री पटेल निरीक्षण के तहत चैतमा पुलिस चौंकी भी पहुँचे जहां अपनी शिकायत लेकर चौंकी में उपस्थित ग्रामीण फरियादियों के साथ बैठकर उनसे बातचीत की व उनकी समस्याओं को जाना तथा त्वरित निदान भी किया गया। जिसे लेकर फरियादियों ने खुशी जाहिर की और पुलिस का साधुवाद भी किया। एसपी श्री पटेल जिसके पश्चात कटघोरा थाने पहुँचे जहां आसपास से आए नागरिकों से मुखातिब होते हुए थाने के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त करने की कोशिश किये। इस दरमियान ग्रामीण क्षेत्र से थाना पहुँचे ग्रामीणों ने डायल 112 के कार्यों को लेकर मुक्तकंठ प्रशंसा की और उसके रिस्पांस को काफी बेहतर भी बताया जिसे सुन पुलिस अधीक्षक ने कटघोरा थाना के डायल 112 के जवानों को पुरस्कृत करने हेतु घोषणा की।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,780SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

दंतेल हाथी ने रोका डीजल टैंकर, चालक-परिचालक ने कूदकर बचाई जान,कटघोरा वन मंडल के नेशनल हाईवे पर आधे घंटे तक मचा हड़कंप

दंतेल हाथी ने रोका डीजल टैंकर, चालक-परिचालक ने कूदकर बचाई जान,कटघोरा वन मंडल के नेशनल हाईवे पर आधे घंटे...

More Articles Like This

- Advertisement -