*नगर पालिका कटघोरा क्षेत्र की सभी दुकानें प्रत्येक मंगलवार को रहेगी बंद*

Must Read

कोरबा 10 जून 2022/नगर पालिका परिषद कटघोरा क्षेत्र के सभी प्रकार के स्थायी एवं अस्थायी दुकानों को पूर्व की भांति प्रत्येक मंगलवार को बंद रखे जाने का निर्णय लिया गया है। एसडीएम कटघोरा श्री कौशल तेंदुलकर ने बताया कि आज सरकार तुंहर द्वार शिविर में मंगलवार को दुकान बंद रखे जाने संबंधी आवेदन प्राप्त हुए थे। प्राप्त आवेदन पर कार्यवाही करते हुए दुकान मंगलवार को बंद रखे जाने का निर्णय नगर पालिका परिषद कटघोरा द्वारा लिया गया है। नगर पालिका कटघोरा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी के द्वारा जारी आम सूचना में प्रत्येक मंगलवार को समस्त दुकानों को बंद रखना सुनिश्चित करने कहा गया है। स्वास्थ्य सेवायें, फल – सब्जियों एवं दुग्ध सप्लाई की दुकानें प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे। बंद दिवस को दुकान खाले जाने पर नियमानुसार कार्यवाही किया जाएगा।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,850SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

15 अक्टूबर से रामलीला का मंचन: मंत्री लखन लाल देवांगन और महापौर संजू देवी ने ली प्रेसवार्ता, श्रीराम का किरदार निभाने वाले कलाकार ने...

15 अक्टूबर से रामलीला का मंचन: मंत्री लखन लाल देवांगन और महापौर संजू देवी ने ली प्रेसवार्ता, श्रीराम का...

More Articles Like This

- Advertisement -