*कांग्रेस के पार्षद ने खोला निगमायुक्त के खिलाफ मोर्चा अपने वार्ड में विकास कार्यों की अनदेखी का लगाया गया आरोप*

Must Read

नमस्ते कोरबा :- वार्ड क्रमांक 3 राताखार के तेजतर्रार कांग्रेसी पार्षद रवि चंदेल के द्वारा अपने ही पार्टी के महापौर और निगमायुक्त के खिलाफ मोर्चा खोल दिया गया है, उन्होंने नगर निगम के ऊपर अपने वार्ड की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि बरसात के दिनों में उनके वार्ड में मुख्य मार्ग पर कई जगह पानी भर जाता है जिस पर उनके द्वारा नगर निगम में अनेकों बार पत्राचार किया गया है किंतु आज पर्यंत तक किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई जिससे वार्ड वासियों में रोष व्याप्त है इसी क्रम में आज पार्षद रवि चंदेल और वार्ड के लोगों ने नगर निगम आयुक्त एवं महापौर को ज्ञापन सौंपा है और इस समस्या पर सम्मानजनक कार्यवाही करने की गुजारिश की गई है कार्यवाही नहीं होने पर एक हफ्ते बाद नगर निगम घेराव का ऐलान किया गया है,

नगर निगम की अधिकारियों की कार्यप्रणाली के शिकार अभी तक ऐसे वार्ड थे जिनमें भाजपा के पार्षद या अन्य दलों के पार्षद थे किंतु सत्ता पक्ष के पार्षदों के वार्ड में काम ना होना नगर निगम के महापौर के दावों को खोखला साबित कर रहा है, आने वाले दिनों में चुनाव होने हैं अपने ही पार्षदों की अनदेखी कहीं सत्तापक्ष को भारी न पड़ जाए,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,660SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

लहराती रस्सी ने आफत में डाली व्यवसायी की जान,गलती पर माफी की बजाय मारपीट किया चालक व हमाल ने

लहराती रस्सी ने आफत में डाली व्यवसायी की जान,गलती पर माफी की बजाय मारपीट किया चालक व हमाल ने नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -