देर रात आप भी बेवजह निकलते हैं बाहर तो रहें सतर्क जिला पुलिस की है हर चौक चौराहों पर नजर,

Must Read

नमस्ते कोरबा :- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुलिसिंग व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। आईजी बिलासपुर रतन लाल डांगी का निर्देश है की पुलिस हर कोने में तैनात दिखे। आईजी रतनलाल डांगी ने रेंज के सभी जिलों के एसपी को अपने क्षेत्र में समय समय पर सघन चेकिंग अभियान शुरू करने के निर्देश दिए है। शनिवार को कोरबा एसपी संतोष सिंह के द्वारा स्टाफ को निर्देश देने के बाद उसका पालन सुनिश्चित करने स्वयं चेकिंग के लिए निकले।

सीएसपी कोरबा योगेश साहू और एसडीओपी कटघोरा ईश्वर द्विवेदी अपने क्षेत्र पर हर चप्पे चप्पे पर निगरानी रख रहे थे। एसपी सहित समस्त थाना व चौकी प्रभारी अपनी गाड़ी से खुद शहर के चौक चौराहों में घूमते नजर आए। चार पहिया वाहनों से लेकर दो पहिया वाहनों में सफर कर रहे हर व्यक्ति से उसकी पहचान पूछी गई। सबके गाड़ी की पूरी छानबीन की गई। 

शनिवार की रात अचानक शुरू हुई चेकिंग से लोग पहले डर गए। लोग अंदेशा जता रहे थे की शहर में कोई बड़ी वारदात हुई है। नशे में ड्राइव कर रहे लोगों की खैर नहीं रही, उन्हें थाने में ले जाया गया। देर रात अनावश्यक तफरी कर रहे युवकों को फटकार लगाई गई।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,580SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

बूथ स्तर तक कांग्रेस संगठन मजबूत करने पर जोर, कोरबा में एआईसीसी सचिव जरिता लैतफ्लांग ने ली बैठक

बूथ स्तर तक कांग्रेस संगठन मजबूत करने पर जोर, कोरबा में एआईसीसी सचिव जरिता लैतफ्लांग ने ली बैठक नमस्ते कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -