दर्री डेम के पास नवनिर्मित पुल आवाजाही के लिए खोल दिया गया है,

Must Read

नमस्ते कोरबा। दर्री डेम के पास नवनिर्मित पुल आवाजाही के लिए खोल दिया गया  है।  इससे लोगों को आवागमन में आसानी होगी। इसी सिलसिले में आज मंगलवार को राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने दर्री डेम पहुंचकर प्रगति का जायजा लिया। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि दर्री डेम के पास नवीन ब्रिज का निर्माण पूरा हो गया है और इस ब्रिज मार्ग से आवागमन शुरू करा दिया गया है।

ब्रिज से मुख्य मार्ग तक पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य को भी अतिशीघ्र पूर्ण कराया जावेगा तत्पश्चात् माननीय मुख्यमंत्री जी के हाथों से इसका लोकार्पण कराया जावेगा। फिलहाल इस मार्ग से आवाजाही प्रारंभ कराया गया है जिससे नियमित मॉनिटरिंग कर किसी प्रकार कोई खामियां रह गई हो उसका पता लगाया जा सके।राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बताया कि दर्री-डेम पर बने ब्रिज का निर्माण काफी पुराना हो चुका है इसलिए नवीन ब्रिज का निर्माण कराया गया है। इसके प्रारंभ हो जाने से लोगों को काफी सुविधा होगी। कुछ समय बाद पुराने ब्रिज से दो पहिया वाहन, आटो, कार को आवागमन के लिए अनुमति होगी तथा भारी वाहनों का आवागमन इस नवीन ब्रिज से होगा।

इस अवसर पर महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्याम सुंदर सोनी, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर, पार्षद सुनील पटेल, रोपा तिर्की, अरुण वर्मा, एल्डरमेन मनीराम साहू, पुरान दास, आशीष अग्रवाल, रेखा त्रिपाठी, कृषि कल्याण विभाग सदस्य अमन पटेल, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ठाकुर, जोन अध्यक्ष रतन यादव, महामंत्री आनंद पालीवाल, सेवादल अध्यक्ष प्रदीप पुरायणे, रमेश नवरंग, विवेक श्रीवास, भुनेश्वर दुबे, विकास डालमिया, निक्की गोयल, मनीष साहू, ओम पटेल, राजेश यादव, भोला यादव, बी. लकरा, विनु तिर्की, रिंकू सिंह, अथरस टोप्पो सहित सेतु निगम विभाग के एस.डी.ओ. अक्षय जैन व अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,580SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

बूथ स्तर तक कांग्रेस संगठन मजबूत करने पर जोर, कोरबा में एआईसीसी सचिव जरिता लैतफ्लांग ने ली बैठक

बूथ स्तर तक कांग्रेस संगठन मजबूत करने पर जोर, कोरबा में एआईसीसी सचिव जरिता लैतफ्लांग ने ली बैठक नमस्ते कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -