जिले के सरहदी क्षेत्र में हुई भीषण सड़क दुर्घटना छह लोगों की मौके पर ही मौत

Must Read

नमस्ते कोरबा :- कोरबा जिले के पोंडी उपरोड़ा की नेशनल हाईवे 130 आज फिर रक्तरंजित हो गई। रायपुर से सीतापुर जा रही तेज़ रफ़्तार मेट्रो बस CG 04 MM3195 मड़ई के खड़े ट्रेलर से जा टकराई। इस टक्कर में बस के एक तरफ के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। यह सड़क हादसा इतना बड़ा था कि इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है। इस दुर्घटना में बस में सवार 3 पुरुष समेत 2 महिला व एक बच्चे की मौत हो गई।

हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए है जिसमें कुछ यात्रियों को गंभीर चोट आई है जिनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। हाईवे पेट्रोलिंग मौके पर पहुंच कर बांगों थाना में सूचना दी। बांगों पुलिस मौके पर पहुंच रेस्क्यू कर घायलों को जिला अस्पताल कोरबा भेजा गया। घायलों का उपचार जारी है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,780SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

दंतेल हाथी ने रोका डीजल टैंकर, चालक-परिचालक ने कूदकर बचाई जान,कटघोरा वन मंडल के नेशनल हाईवे पर आधे घंटे तक मचा हड़कंप

दंतेल हाथी ने रोका डीजल टैंकर, चालक-परिचालक ने कूदकर बचाई जान,कटघोरा वन मंडल के नेशनल हाईवे पर आधे घंटे...

More Articles Like This

- Advertisement -