*चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा जिला प्रशासन से की गई सप्ताहिक अवकाश की मांग*

Must Read
नमस्ते कोरबा :: कोरोना संक्रमण से अनलाक हुए जिले में सभी दुकानें, प्रतिष्ठान व संस्थान पूरे सात दिन खुल रही हैं। प्रशासन ने पहले की तरह इनमें साप्ताहिक अवकाश का कोई अधिकृत आदेश जारी नहीं किया। इस पर चेंबर आफ कामर्स ने पूरे जिले में एकसाथ मंगलवार या शनिवार को साप्ताहिक अवकाश देने का प्रस्ताव रखा है, ताकि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को रोकने व कोविड की चैन को तोड़ा जा सके।

चेंबर पदाधिकारियों ने जिलाधीश को पत्र लिख कर कहा है कि जिला में अनलाक किए जाने के आदेश पत्र में व्यापार, व्यवसाय व वाणिज्य को पूरे सात दिन संचालित किए जाने का आदेश दिया गया है। प्रायोगिक रूप से ऐसा किए जाने पर जहां श्रम कानून का उल्लंघन होगा और मानवीय दृष्टिकोण से भी न तो कर्मचारी और ना ही व्यवसायी को भी व्यवसाय को सुचारू रूप से संचालित करने में मुश्किल होगी। चेंबर ने कुछ सुझाव रखते हुए कहा कि संपूर्ण जिला के लिए एक ही दिन अवकाश निश्चित किया जाए, इसके लिए मंगलवार या शनिवार का दिन निश्चित किया जाना चाहिए। इससे संक्रमण फैलने से रोका जा सकेगा। एक ही दिन साप्ताहिक अवकाश घोषित करने से दूसरे क्षेत्रों में जाने के नाम पर होने वाली आवारागर्दी को भी रोका जा सकेगा और पुलिस व्यवस्था को भी ज्यादा चुस्त बनाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में मेडिकल इमरजेंसी सेवा छोड़कर अभी से सप्ताह में 48 घंटे का लाकडाउन जारी किया जा चुका है और इसका कड़ाई से पालन किया जा रहा है। ऐसी बहुत सारी विषम परिस्थितियों से बचा जा सके, यदि एक दिन पूरे जिले में साप्ताहिक अवकाश घोषित किया जाए और इसका कड़ाई से पालन कराया जाए। इस दौरान चेंबर अध्यक्ष रामसिंह अग्रवाल, महामंत्री मो युनूस व वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद तिवारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,850SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

SECL प्रबंधन के रवैये पर क्या कहा मंत्री लखन लाल देवांगन ने,जमीन अधिग्रहण के बाद बसाहट,मुआवजा और रोजगार में देरी पर उठाए सवाल

SECL प्रबंधन के रवैये पर क्या कहा मंत्री लखन लाल देवांगन ने,जमीन अधिग्रहण के बाद बसाहट,मुआवजा और रोजगार में...

More Articles Like This

- Advertisement -