*घर में रहें सुरक्षित रहें* के संदेश के साथ शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च कलेक्टर रानू साहू एवं एसपी भोजराम पटेल के नेतृत्व में प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी रहे शामिल

Must Read

नमस्ते कोरबा :-: कोरोना वायरस के संक्रमण के बने मौजूदा हालातों में कोरबा शहर में कोरोना सक्रमण की रोकथाम के लिए घर में रहें, सुरक्षित रहंे के संदेश के साथ पुलिस और प्रशासन की टीम ने आज फ्लैग मार्च निकाला। आज शाम कलेक्टर रानू साहू एवं एसपी भोजराम पटेल के नेतृत्व में कोरबा शहर में कोरोना के संक्रमण की रोकथाम के प्रति आमजनों को जागरूक करने के लिए विशेष फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने और अनावश्यक घर बाहर नहीं निकलने का संदेश दिया गया।यह फ्लैग मार्च एसपी कार्यालय से शुरू हुआ। कोसाबाड़ी चौक से होते हुए सुभाष चौक, घंटाघर, महाराणा प्रताप चौक, बुधवारी, मुड़ापार, टीपी नगर रेल्वे क्रासिंग से सुनालिया होते हुए पुराना कोरबा, पुराना बस स्टैंड, सीतामणी से वापस टीपी नगर चौक, सीएसईबी चौक, बुधवारी, आईटीआई चौक से सिविल लाईन डिंगापुर, तहसील कार्यालय से वापस कलेक्टोरेट तक फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान घरों की छतों और बालकनियों से लोग फ्लैग मार्च के फोटो तथा वीडियो अपने मोबाइल फोनों में बनाते दिखे। फ्लैग मार्च में शामिल वाहनों से माईकिंग सिस्टम द्वारा लोगों से अपने-अपने घरों में रहने की अपील की जाती रही।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,910SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

मासूम भव्या को न्याय दिलाने कोरबा प्रेस क्लब आज निकलेगा कैंडल मार्च, तिलक भवन में शोकसभा के बाद ट्रांसपोर्ट नगर चौक तक निकलेगी रैली

 मासूम भव्या को न्याय दिलाने कोरबा प्रेस क्लब आज निकलेगा कैंडल मार्च, तिलक भवन  से ट्रांसपोर्ट नगर चौक तक...

More Articles Like This

- Advertisement -