*कोरोना की तीसरी लहर करीब :कोरोना को लेकर आईएमए की सख्त चेतावनी- तीसरी लहर निश्चित, लापरवाही पड़ेगी भारी*

Must Read

नमस्ते कोरबा :: देश में कोरोना की तीसरी लहर की चेतावनी के बीच IMA ने भी बड़े खतरे की तरफ इशारा कर दिया है। देश के डॉक्‍टरों की शीर्ष संस्‍था, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन  ने केंद्र और राज्‍य सरकारों से कोविड के खिलाफ जंग में कोई ‘ढिलाई’ नहीं बरतने की अपील की है. संस्‍था ने चेताया है कि कोरोना की तीसरी लहर करीब ही है. संस्‍था ने इस मुश्किल वक्‍त पर देश के विभिन्‍न स्‍थानों पर अधिकारियों और लोगों द्वारा कोरोना मामले में बरते जा रहे ‘आत्‍मसंतोष’ (COMPLACENCY) पर नाराजगी और दुख जताया है.आईएमए ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि  मेडिकल बिरादरी और राजनीतिक नेतृत्‍व के तमाम प्रयासों की बदौलत ही देश कोरोना महामारी की घातक दूसरी लहर से उबर पाया है, ऐसे में हमें ‘लापरवाह’ नहीं होना चाहिए. IMA की  प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘उपलब्‍ध वैश्विक साक्ष्‍यों और किसी भी महामारी के इतिहास को देखते हुए कहा जा सकता है कि तीसरी लहर अपरिहार्य और करीब है. हालांकि यह बेहद दुर्भाग्‍यपूर्ण है कि देश में ज्‍यादातर हिस्‍सों में सरकार और लोग, ‘आत्‍मसंतुष्‍ट’ (COMPLACENT) हो गए हैं और कोविड प्रोटोकॉल का पालन किए गए बड़ी संख्‍या में लोग एकत्र हो रहे हैं.’

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,850SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

SECL प्रबंधन के रवैये पर क्या कहा मंत्री लखन लाल देवांगन ने,जमीन अधिग्रहण के बाद बसाहट,मुआवजा और रोजगार में देरी पर उठाए सवाल

SECL प्रबंधन के रवैये पर क्या कहा मंत्री लखन लाल देवांगन ने,जमीन अधिग्रहण के बाद बसाहट,मुआवजा और रोजगार में...

More Articles Like This

- Advertisement -