*कोरबा नगर निगम के सड़क डामरीकरण में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में कोसाबाड़ी मंडल का विरोध प्रदर्शन*

Must Read

नमस्ते कोरबा ब्रेकिंग :: कोरबा नगर निगम के द्वारा कुछ दिन पूर्व ही करोड़ों रुपए खर्च कर शहर के सड़कों का कायाकल्प करने की योजना बनाई गई थी.जिसमें काम भी शुरू हुआ लेकिन सड़क डामरीकरण में हो रहे भ्रष्टाचार के कारण मानसून की पहली बारिश में ही कोसाबाड़ी हनुमान मंदिर से रिसदी तक जो डामरीकरण किया गया था वह पूरी तरह से उखड़ गया है.नेता प्रतिपक्ष हीतानंद अग्रवाल के द्वारा पूर्व में भी सड़क डामरीकरण में भ्रष्टाचार को लेकर शंका जाहिर की गई थी जिस पर बारिश ने अपनी मुहर लगाते हुए नेता प्रतिपक्ष की बात को सही साबित कर दिया इसी तारतम्य में नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में कोसाबाड़ी मंडल द्वारा इंडस्ट्रियल एरिया के सामने बिखरी गिट्टी को एकत्रित कर महापौर के चेंबर में डाल कर विरोध प्रदर्शन किया गया एवं दोषियों पर कार्यवाही की मांग की गई कार्यक्रम में भाजपा पार्षद रितु चौरसिया.चंद्रलोक सिंह.नारायण दास द्रोपती वर्मा.सुकदी यादव.बद्री अग्रवाल.अजय विश्वकर्मा.सुमन सोनी एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,590SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा बना धर्मनगरी बागेश्वर सरकार के आगमन पर उमड़ी ऐतिहासिक भीड़

कोरबा बना धर्मनगरी बागेश्वर सरकार के आगमन पर उमड़ी ऐतिहासिक भीड़ नमस्ते कोरबा :- कोरबा जिले के बांकी मोंगरा अंतर्गत...

More Articles Like This

- Advertisement -