*कोरबा के नए पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने किया पदभार ग्रहण*

Must Read
नमस्ते कोरबा :: दिनांक 02.07.2021 को कोरबा जिले के नए पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भापुसे) ने जिला पुलिस कार्यालय कोरबा पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा, श्री कीर्तन राठौर सहित जिले के थाना/चौकी के प्रभारियों ने नए पुलिस अधीक्षक को पुष्प गुच्छ देकर किया स्वागत। साथ ही कोरबा जिले के पुलिस अधिकारियों की भी संक्षिप्त मीटिंग लेकर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। श्री अभिषेक मीणा भापुसे, ने नए पुलिस पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल को चार्ज देकर रायगढ जिले के लिए प्रस्थान किए। नए पुलिस अधीक्षक कोरबा के पदभार ग्रहण के समय जिले के पुलिस अधिकारी श्री कीर्तन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा, श्री योगेश साहू, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय प्रदीप येरेवार, रक्षित निरीक्षक कोरबा, संजय साहू, निरीक्षक विवेक शर्मा, थाना प्रभारी बालको राकेश मिश्रा, थाना प्रभारी यातायात हरीश टांडेकर, थाना प्रभारी कटघोरा, लखन पटेल, थाना प्रभारी पाली पौरूष पुर्रे, थाना प्रभारी उरगा, विजय चेलक, निरीक्षक रामेन्द्र सिंह, चैकी प्रभारी हरदीबाजार अभय सिंह, चैकी प्रभारी रामपुर मयंक मिश्रा, चैकी प्रभारी मानिकपुर अशोक पाण्डेय, चैकी प्रभारी सीएसईबी आशीष सिंह एवं जिला पुलिस कार्यालय कोरबा के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।
- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,580SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

बूथ स्तर तक कांग्रेस संगठन मजबूत करने पर जोर, कोरबा में एआईसीसी सचिव जरिता लैतफ्लांग ने ली बैठक

बूथ स्तर तक कांग्रेस संगठन मजबूत करने पर जोर, कोरबा में एआईसीसी सचिव जरिता लैतफ्लांग ने ली बैठक नमस्ते कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -