*केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा राजस्थान और छत्तीसगढ़ की सरकारों को अस्थिर करने का किया जा रहा है प्रयास-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल*

Must Read

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर फोन टैपिंग का आरोप लगाते हुए कहा कि अब उनकी सरकार को अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है। बता दें कि उन्होंने यह आरोप उस वक्त लगाया है जब महाराष्ट्र में राजनीतिक उठापठक तेज हो गई है।

आज दिल्ली में कांग्रेस के ‘सत्याग्रह मार्च’ में शामिल हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के भाई के यहां सीबीआई छापा पड़ा। अब मुझे जानकारी मिली है कि छत्तीसगढ़ में गैरकानूनी फोन टैपिंग की जा रही है।

इसी के तहत अब अगली बारी छत्तीसगढ़ की है। केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा राजस्थान और छत्तीसगढ़ की सरकारों को अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है।’’ उन्होंने ‘अग्निपथ’ योजना का हवाला देते हुए बघेल ने कहा, ‘‘अग्निपथ योजना से देश के युवा गुस्से में हैं।

ये योजना देश के हित में नहीं है, इसे वापस लेना चाहिए‘‘।उन्होंने कहा कि भाजपा चार साल बाद सेवानिवृत्त युवाओं को अपने कार्यालय में चौकीदार के रूप में रखना चाहती है। उन्होंने आगे यह भी आरोप लगाया कि भाजपा की मंशा आरक्षण खत्म करने की है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,820SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

बुंदेली में रातभर गूंजा‘जय श्री श्याम’ श्याम अखाड़ा के 12वें महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब,भजनों पर झूमे श्रद्धालु

बुंदेली में रातभर गूंजा‘जय श्री श्याम’ श्याम अखाड़ा के 12वें महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब,भजनों पर झूमे श्रद्धालु नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -