अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण एवं पिंडदान करने कोरबा विधायक एवं राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल पूरे परिवारजनों के साथ गया जी ‘‘बिहार’’ पहुंचे

Must Read

कोरबा। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि से पितृ पक्ष प्रारंभ हो गया है। अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण एवं पिंडदान करने कोरबा विधायक एवं राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल पूरे परिवारजनों के साथ गया जी ‘‘बिहार’’ पहुंचे हैं। जहॉ उन्होने अपने बड़े भाई महावीर अग्रवाल भतीजे सौरभ अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, तरूण अग्रवाल के साथ सपरिवार पितृ दोष से मुक्ति पाने निर्धारित सभी 54 स्थानों पर तिथिवार पिंड दान किया और फाल्गनी नदी का दर्शन कर पितरों को याद करते हुए भूल-चूक के लिए क्षमा मांगते तर्पण किया।

कोविड महामारी के कारण पिछले दो वर्षों के विराम के बाद इस वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन पूरे देशभर से अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान तर्पण करने गयाजी पहुंचे हैं। ऐसी मान्यता है कि गयाजी में पिंडदान करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है।राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के परिवार जनों ने भी पितरों के आत्मा की शांति एवं मोक्ष प्राप्ति के लिए सर्वप्रथम कोरबा के मेहर वाटिका में दिनांक 28 अगस्त से 03 सितम्बर तक श्रीमद् भागवत कथा वाचन कराया तत्पश्चात् बिहार स्थित मोक्षधाम के रूप में प्रख्यात धार्मिक नगरी गयाजी में पिंडदान कराया जा रहा है। गया जी लौटने के बाद 28 सितंबर दिन बुधवार को आर्शीवाद पॉइंट टी. पी. नगर कोरबा में प्रातः 11 बजे से भंडारा प्रसाद का आयोजन किया गया है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,580SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

बूथ स्तर तक कांग्रेस संगठन मजबूत करने पर जोर, कोरबा में एआईसीसी सचिव जरिता लैतफ्लांग ने ली बैठक

बूथ स्तर तक कांग्रेस संगठन मजबूत करने पर जोर, कोरबा में एआईसीसी सचिव जरिता लैतफ्लांग ने ली बैठक नमस्ते कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -