अष्टमी पर मंदिरों में पूजा-अर्चना, रामनवमी पर दी शुभकामनाएं,पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रदेश व कोरबावासियों के सुख-समृद्धि की कामना की
नमस्ते कोरबा :- चैत्र नवरात्रि की पावन अष्टमी के अवसर पर प्रदेश के पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने नगर के प्रमुख आस्था केंद्रों माँ सर्वमंगला मंदिर, भवानी मंदिर, कौशल्या माता मंदिर, काली मंदिर एवं मड़वारानी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर देवी माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश एवं कोरबा जिले के समस्त नागरिकों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और सर्वांगीण विकास की कामना की।
श्री अग्रवाल ने माँ दुर्गा से प्रार्थना करते हुए कहा कि समाज में शांति, सद्भाव, भाईचारा एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहे और हर वर्ग के लोगों का जीवन खुशहाल हो। मंदिरों में दर्शन के दौरान भक्तिमय माहौल देखने को मिला, जहां विशेष पूजा-अर्चना, दुर्गा सप्तशती पाठ एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर माँ के जयकारे लगाते रहे।

इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव बी.एन. सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के अध्यक्ष मुकेश राठौर, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष सपना चौहान, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, पालूराम साहू, देवीदयाल सोनी, गिरधारी बरेठ, अशोक लोध, दुष्यंत शर्मा, राजेंद्र सिंह ठाकुर, रोपा तिर्की, मस्तूल सिंह कंवर, संजू अग्रवाल, इकबाल कुरैशी, सुभाष राठौर, सुखसागर निर्मलकर, रामसेवक अग्रवाल, संतोष यादव सहित जिला कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से आत्मीय संवाद करते हुए श्री अग्रवाल ने सभी को नवरात्रि अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि नवरात्रि का पर्व हमें शक्ति, भक्ति और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। माँ दुर्गा की कृपा से समाज में सुख-शांति और समृद्धि का वातावरण सुदृढ़ होता है।
इसी क्रम में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी के पावन अवसर पर श्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रदेशवासियों एवं कोरबावासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, मर्यादा, कर्तव्यनिष्ठा और आदर्शों का अनुपम उदाहरण है, जो हमें हर परिस्थिति में धर्म और नैतिकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कामना की कि प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए तथा समाज में भाईचारा, सद्भाव और नैतिक मूल्यों का और अधिक सुदृढ़ीकरण हो। श्री अग्रवाल ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि इस पावन अवसर पर हम अपने जीवन में सत्य, सेवा, त्याग और सदाचार के आदर्शों को अपनाकर एक सशक्त, समृद्ध और आदर्श समाज के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
Read more :- कोरबा प्रेस क्लब में दिव्य श्री हनुमंत कथा को लेकर प्रेस वार्ता, भव्य आयोजन की दी जानकारी
915 करोड़ का ‘जुमला बजट’, महापौर बनीं घोषणावीर जनता ठगी गई : कृपाराम साहू









