नाबालिक लड़कों के आतंक से परेशान शारदा विहार की महिलाएं,पहुंची पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाने

Must Read

नाबालिक लड़कों के आतंक से परेशान शारदा विहार की महिलाएं,पहुंची पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाने

नमस्ते कोरबा : शहर के बीचों-बीच बसे शारदा विहार की महिलाएं इन दोनों कॉलोनी के असामाजिक तत्वों से खासी परेशान है, अपनी परेशानी को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची महिलाओं ने बताया कि कॉलोनी के कुछ नाबालिक लड़कों ने ग्रुप बनाकर राखी के दिन घरों में पत्थर बाजी की है, जिससे क्षेत्र की सभी महिलाएं भयभीत है

महिलाओं ने बताया कि शाम होते ही क्षेत्र में बदमाश लड़कों का हुजूम इकट्ठा हो जाता है और कुछ लड़के शराब का सेवन भी करते हैं, महिलाओं ने कहा कि हमारा उस क्षेत्र में निकलना मुश्किल हो गया है,लड़कों के द्वारा राह चलते महिलाओं और लड़कियों पर आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की जा रही है, महिलाओं ने इन नाबालिक लड़कों पर कार्रवाई की मांग पुलिस अधीक्षक से की है, उन्होंने बताया कि यह लड़के किसी संगठन से जुड़े हुए हैं इसलिए इन्हें किसी प्रकार का भय नहीं रहता, महिलाओं ने कहा कि पुलिस इन पर कार्यवाही करें नाबालिक समझ कर ना छोड़ें, सभी महिलाओं ने कहा कि इन्हें छोड़ने पर  किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते है,

इस संबंध पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा ने बताया कि उनके द्वारा महिलाओं की शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है,

Read more:- कोरबा में 13 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी को दौड़ाकर पकड़ा पुलिस ने

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,750SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*बालको अपने सामुदायिक उत्तरदायित्व का कर रहा है बखूबी से निर्वहन: लखन लाल देवांगन*

*बालको अपने सामुदायिक उत्तरदायित्व का कर रहा है बखूबी से निर्वहन: लखन लाल देवांगन* नमस्ते कोरबा : भारत एल्यूमिनियम कंपनी...

More Articles Like This

- Advertisement -