भीषण गर्मी में पानी को तरसे पंडित रविशंकर शुक्ल नगर के निवासी 

Must Read

भीषण गर्मी में पानी को तरसे पंडित रविशंकर शुक्ल नगर के निवासी

नमस्ते कोरबा :- जिले में पड़ रही भीषण गर्मी में पंडित रविशंकर शुक्ल नगर के निवासी एक एक बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं, कॉलोनी के लोगों ने बताया कि पिछले तीन-चार दिनों से पानी नहीं आ रहा है जिससे उन्हें अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लोगों ने बताया कि जिनके घरों में बोरवेल है उनसे पानी लेकर बाकी लोग काम चला रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कई लोग पानी की कमी की वजह से ऑफिस तक नहीं जा पा रहे हैं लोगों ने कहा कि नगर निगम के द्वारा कम से कम पानी के टैंकर की व्यवस्था करनी चाहिए

कॉलोनी में हो रही पानी की समस्या के कारण पूछने पर लोगों ने बताया कि विगत 1 पखवाड़े से कॉलोनी के मुख्य मार्ग में सड़क निर्माण कार्य चल रहा है जिसमें ठेकेदार की लापरवाही से कार्य की गति लगभग कछुआ चाल के समान है, सड़क निर्माण कार्य में लगी मशीनों द्वारा पानी के पाइप लाइनों को जगह-जगह से क्षतिग्रस्त कर दिया जा रहा है जिस वजह से ऐसी समस्या आ रही है,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,620SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

न्यू कोरबा हॉस्पिटल में मानसिक स्वास्थ्य व नशा मुक्ति सेवाएं सशक्त, डॉ. रजनी के नेतृत्व में मिल रहा बेहतर उपचार

न्यू कोरबा हॉस्पिटल में मानसिक स्वास्थ्य व नशा मुक्ति सेवाएं सशक्त, डॉ. रजनी के नेतृत्व में मिल रहा बेहतर...

More Articles Like This

- Advertisement -