श्रीराम की भक्ति और जयघोष के मध्य हिन्दू नववर्ष के भव्य स्वागत-अभिनन्दन के लिये ऊर्जानगरी सज-धज कर तैयार

Must Read

श्रीराम की भक्ति और जयघोष के मध्य हिन्दू नववर्ष के भव्य स्वागत-अभिनन्दन के लिये ऊर्जानगरी सज-धज कर तैयार

नमस्ते कोरबा : श्रीराम की भक्ति और जयघोष के मध्य एक बार फिर हिन्दू नववर्ष के भव्य स्वागत-अभिनन्दन की परम्परा में भागीदार बनने ऊर्जानगरी सज-धज कर तैयार है। विभिन्न समाज के लोग इस उत्सव का साक्षी बनने बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जब ऐसतिहासिक शोभायात्रा का शुभ आरम्भ होगा।

हिंदू नवर्ष पर इस दिव्य शोभायात्रा का शुभारंभ रविवार 30 मार्च 2025 को दोपहर 3 बजे से श्रीराम-जानकी मंदिर सीतामढ़ी से होगा। श्रीराम के लाखों भक्तों के साथ-साथ यह शोभायात्रा पुराना बस स्टैंड होते हुए टीपीनगर पहुंचेगी।

जय-जय श्रीराम के महाघोष के साथ विक्रम संवत् 2082, हिंदू नववर्ष का भव्य उत्सव मनाने कोरबा नगरी एक बार फिर सज-धज कर तैयार है। रविवार 30 मार्च 2025 को हिंदू कल्याण संस्थान छत्तीसगढ़ के अंतर्गत हिंदू क्रांति सेना कोरबा के तत्वावधान में भव्य उत्सव और महारैली के मध्य नववर्ष अभिनंदन होगा। धर्मो रक्षति रक्षितः का संदेश देते हुए हिंदू क्रांति सेना ने इस शुभ अवसर का साक्षी बनने जिले भर के लोगों को आमंत्रित किया गया है।

हिंदू क्रांति सेना ने बताया कि हर वर्ष की भांति उत्सव की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में हिंदू क्रांति सेना द्वारा ऐतिहासिक शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस शोभायात्रा में उन्होंने जिलेवासियों को अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी दर्ज कराने का आह्वान किया है।

Read more:- कोयला खदान में वर्चस्व की लड़ाई ने लिया हिंसक रूप,दो गुटों के बीच हुए गैंगवार में ट्रांसपोर्टर रोहित जायसवाल की हत्या,घटना के बाद पाली नगर में भारी तनाव,पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी स्वयं स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर मौजूद

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,620SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*कोरबा की जीवनदायिनी को मिलेगा ’अमृत’, 165 करोड़ से संवरेगी हसदेव की धारा*अमृत मिशन 2.0 के तहत 20 एमएलडी क्षमता के टर्शरी ट्रीटमेंट प्लांट...

*कोरबा की जीवनदायिनी को मिलेगा ’अमृत’, 165 करोड़ से संवरेगी हसदेव की धारा*अमृत मिशन 2.0 के तहत 20 एमएलडी...

More Articles Like This

- Advertisement -