Update : डेढ़ घंटे तक धधकता रहा ईंधन टैंकर, फिर पाया आग पर काबू,गुरसियां में 12 हजार लीटर पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर में लगी थी भीषण आग
नमस्ते कोरबा :- कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग-130 पर गुरसियां के पास पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर में अचानक भीषण आग लग गई। टैंकर में करीब 12 हजार लीटर ज्वलनशील ईंधन भरा होने से बड़े हादसे का खतरा मंडराने लगा। एहतियात के तौर पर पुलिस ने हाईवे पर यातायात रोक दिया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के घरों को भी खाली कराया गया। सूचना पर पहुंची तीन दमकल टीमों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात रही कि घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। टैंकर में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
Read more :- गुरसिया मोड़ पर मचा हड़कंप टैंकर में लगी भीषण आग,कटघोरा-अंबिकापुर NH-130 पर ढाबे में रुका था टैंकर









