Tuesday, November 11, 2025

रक्षाबंधन का अनुपम पर्व: जब 10 हजार से अधिक बहनों ने श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र

Must Read

रक्षाबंधन का अनुपम पर्व : जब 10 हजार से अधिक बहनों ने श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र

नमस्ते कोरबा :- सुबह की सुनहरी धूप में शहर का माहौल कुछ अलग ही था। हवा में मिठाइयों की सुगंध और राखियों की महक घुली हुई थी। गलियों से लेकर कार्यक्रम स्थल तक रंग-बिरंगे परिधानों में सजी बहनें रक्षाबंधन का ऐसा नज़ारा बना रहे थे, जिसे देखना अपने आप में एक सुखद अनुभव था।

इस रक्षाबंधन पर कोरबा विधायक एवं छत्तीसगढ़ के श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के लिए भाई-बहन के रिश्ते की डोर और भी मज़बूत हो गई। शहर और आसपास के गांवों से आई 10 हजार से अधिक बहनों ने उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर, उनके स्वस्थ, दीर्घायु और समाज की सेवा में निरंतर सक्रिय रहने की कामना की।

मंत्री निवास से लेकर सीएसईबी चौक तक महिलाओं का तांता लगा था। कहीं छोटी बच्चियाँ चहकती हुई “भैया” पुकार रही थीं, तो कहीं वृद्ध माताएँ अपने आशीर्वाद के साथ राखी बांध रही थीं।

रक्षा सूत्र बांधते हुए कई बहनों की आँखों में गर्व और विश्वास के भाव थे। एक बुजुर्ग महिला ने कहा, “हमारे लखन भैया हमेशा हमारे दुख-सुख में साथ खड़े रहते हैं, यही असली रक्षक हैं।”

मंत्री देवांगन हर बहन को मुस्कुराकर प्रणाम कर रहे थे, बच्चों को दुलार रहे थे और बुजुर्ग माताओं के पैर छूकर आशीर्वाद ले रहे थे। राखियों के बीच, जब उनसे पूछा गया कि कोरबा की इतनी सारी बहनों का रक्षा सूत्र और प्यार कैसा लगा तो वे मुस्कुराए और बोले, ” ये तो मेरे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। बहनों का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। मैं उनके सम्मान और सुरक्षा के लिए हर पल समर्पित हूँ।”

मंत्री की कलाई पर सैकड़ों रंग-बिरंगी राखियाँ लिपट चुकी थीं,हर धागे में आशीर्वाद, हर रंग में विश्वास और हर मुस्कान में भाई-बहन के रिश्ते की अनमोल गर्माहट बसी थी। पूरे कार्यक्रम के दौरान बहनों के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और हर बहन तक मिठाई और उपहार पहुँचाया गया,

Read more :- Weekend Special : एक धागा जो अपनों से ज़्यादा अपनों को जोड़ता है,राखी बाँधिए,उम्मीदों से,दुआओं से,अपनापन से

“डेढ़ साल बाद ‘अपना घर सेवा आश्रम’ में मिला लापता बेटा, मां से मिलते ही छलक पड़े जज़्बात”आप भी देखें भावुक पल

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,180SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

इंद्रावती टाइगर रिज़र्व में मिला स्मूथ-कोटेड ऊदबिलाव छत्तीसगढ़ से पहली फोटोग्राफिक पुष्टि,देखिए खूबसूरत वीडियो

इंद्रावती टाइगर रिज़र्व में मिला स्मूथ-कोटेड ऊदबिलाव छत्तीसगढ़ से पहली फोटोग्राफिक पुष्टि,देखिए खूबसूरत वीडियो नमस्ते कोरबा :- छत्तीसगढ़ के लिए वन्यजीव...

More Articles Like This

- Advertisement -