आयुष्मान कार्ड से इलाज: कोरबा में एम.जे.एम हॉस्पिटल बना आम जनता के लिए वरदान

Must Read

आयुष्मान कार्ड से इलाज: कोरबा में एम.जे.एम हॉस्पिटल बना आम जनता के लिए वरदान

नमस्ते कोरबा। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी राहत देते हुए मीना जैन मेमोरियल (एम.जे.एम) हॉस्पिटल ने आम जनता के लिए इलाज को आसान और सुलभ बना दिया है। यहां आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र मरीजों को पूरी तरह निशुल्क इलाज की सुविधा मिल रही है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को बड़ी राहत मिल रही है।

कोरबा का यह आधुनिक 100 बेड का मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है और 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं प्रदान करता है। अस्पताल में आईसीयू, डायलिसिस, मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, पैथोलॉजी, एक्स-रे और सोनोग्राफी जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं।

मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अस्पताल में CT स्कैन (हेड) मात्र ₹1500 में उपलब्ध कराया जा रहा है, जो अन्य बड़े शहरों की तुलना में काफी किफायती है। इसके साथ ही टीपीए और अन्य स्वास्थ्य बीमा योजनाओं के तहत भी कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध है।

अस्पताल में क्रिटिकल केयर, कार्डियोलॉजी, स्त्री एवं प्रसूति, शिशु रोग सहित कई विशेषज्ञ सेवाएं दी जा रही हैं। साथ ही अब मरीजों के लिए सर्जरी, गायनी (स्त्री रोग), पीडियाट्रिक्स (शिशु रोग) और ऑर्थोपेडिक्स (हड्डी रोग) के रेगुलर अपॉइंटमेंट्स भी उपलब्ध हैं, जिससे विशेषज्ञ डॉक्टरों से समय पर परामर्श और उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है।

24 घंटे एम्बुलेंस और पैथोलॉजी सेवाएं भी निरंतर उपलब्ध हैं, जिससे मरीजों को तुरंत और प्रभावी इलाज मिल सके।

अस्पताल के डायरेक्टर Dr. Prince Jain (MBBS, MD – Internal Medicine) ने बताया कि,

“हमारा मुख्य उद्देश्य है कि कोरबा और आसपास के लोगों को उच्च गुणवत्ता का इलाज कम लागत या निशुल्क उपलब्ध कराया जाए, ताकि किसी को भी आर्थिक कारणों से इलाज से वंचित न रहना पड़े।”

नया बस स्टैंड, विशाल मेगामार्ट के सामने स्थित एम.जे.एम हॉस्पिटल अपनी बेहतर लोकेशन, किफायती सेवाओं और मरीज-हितैषी दृष्टिकोण के कारण तेजी से लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है।स्वास्थ्य सेवाओं में यह पहल न केवल कोरबा शहर बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भी एक नई उम्मीद बनकर उभर रही है।

Read more :- बुधवारी बाजार नाली निर्माण पर बवाल: कांग्रेस पार्षदों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, जांच नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,610SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

बुधवारी बाजार नाली निर्माण पर बवाल: कांग्रेस पार्षदों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, जांच नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

बुधवारी बाजार नाली निर्माण पर बवाल: कांग्रेस पार्षदों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, जांच नहीं हुई तो आंदोलन की...

More Articles Like This

- Advertisement -