Wednesday, February 11, 2026

मुख्यमंत्री के फ्लेक्स को पशु ट्रॉली में ले जाना बना चर्चा का विषय,नगर निगम की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

Must Read

मुख्यमंत्री के फ्लेक्स को पशु ट्रॉली में ले जाना बना चर्चा का विषय,नगर निगम की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

नमस्ते कोरबा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के फ्लेक्स को कोरबा नगर निगम द्वारा पशु ट्रॉली में ले जाया जाना अब चर्चा का विषय बन गया है। यह फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, और लोग नगर निगम की लापरवाही पर जमकर मजे ले रहे हैं, शहरवासियों ने निगम प्रशासन की इस कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी जताई है।

मामला तब सामने आया जब नगर निगम की ट्रॉली में मुख्यमंत्री के फ्लेक्स को खुले आम पशु ले जाने वाले वाहन में रखकर घंटाघर ओपन थिएटर स्थित मैदान में ले जाया जा रहा था जहां आज से राज्य उत्सव का आयोजन होना है। लोगों का कहना है कि कम से कम मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति के सम्मान में फ्लेक्स को ढक कर या किसी उपयुक्त वाहन से भेजा जा सकता था।

वहीं यह बात भी गौर करने योग्य है कि नगर निगम कोरबा के महापौर भी भाजपा से हैं और शहर विधायक और शासन में मंत्री भी कोरबा के हैं, राज्य के मुख्यमंत्री भी भाजपा पार्टी से आते हैं। ऐसे में पार्टी के ही मुख्यमंत्री के चित्र और फ्लेक्स को इस तरह ले जाना कई सवाल खड़े करता है।

शहरवासियों ने सवाल उठाया है 

क्या नगर निगम के पास उचित साधन नहीं हैं? या फिर यह कार्य प्रशासनिक लापरवाही का उदाहरण है?लोगों का मानना है कि यह घटना कोरबा नगर निगम की संवेदनहीनता और विवेकहीनता को दर्शाती है, जिससे शहर की छवि पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।अब देखना यह होगा कि नगर निगम आयुक्त इस मामले में क्या स्पष्टीकरण देते हैं और क्या जिम्मेदारी तय की जाती है।

Read more :- *एकादशी के पावन अवसर पर गौ सेवा का संदेश:* पेंड्रा में निकली भव्य गौमाता शोभायात्रा, सेवा और संरक्षण का दिया संदेश..

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,440SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

भुगतान के लिए ठेकेदार का आमरण अनशन, एक दिन में बैकफुट पर आया विभाग,11 फरवरी को शत-प्रतिशत भुगतान का आश्वासन, समर्थन में उतरे ठेकेदार...

भुगतान के लिए ठेकेदार का आमरण अनशन, एक दिन में बैकफुट पर आया विभाग,11 फरवरी को शत-प्रतिशत भुगतान का...

More Articles Like This

- Advertisement -