शहर के विकास कार्यों की होगी विस्तृत समीक्षा, सोमवार को कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन लेंगे वार्डवार बैठक

Must Read

शहर के विकास कार्यों की होगी विस्तृत समीक्षा, सोमवार को कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन लेंगे वार्डवार बैठक

नमस्ते कोरबा। शहर के विकास कार्यों की गति को तेज करने,नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने एवं अधोसंरचना योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से नगर विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन सोमवार को नगर पालिक निगम कोरबा के अंतर्गत जोनवार वार्डों में चल रहे विकास कार्यों की गहन समीक्षा करेंगे। बैठक नगर निगम के पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार स्थित एमआईसी कक्ष में दोपहर 4 बजे से आयोजित होगी।

मंत्री श्री देवांगन की अध्यक्षता में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। बैठक में कोरबा एवं टीपी नगर जोन के अंतर्गत आने वाले सभी वार्डों में स्वीकृत, निर्माणाधीन एवं प्रक्रियाधीन विकास कार्यों की स्थिति की बिंदुवार समीक्षा की जाएगी। बैठक में संबंधित जोन के पार्षद भी उपस्थित रहेंगे। आगामी दिनों में अन्य जोन की विकास कार्यों की समीक्षा होगी।

इस दौरान नगर निगम आयुक्त संबंधित जोन के कमिश्नर, इंजीनियरिंग एवं अन्य तकनीकी विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,930SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

मिट्टी के दीयों की सादगी से मोबाइल की चकाचौंध तक… बदला त्योहार का स्वरूप, लेकिन कहीं पीछे छूट गया रिश्तों का अपनापन

 मिट्टी के दीयों की सादगी से मोबाइल की चकाचौंध तक... बदला त्योहार का स्वरूप, लेकिन कहीं पीछे छूट गया...

More Articles Like This

- Advertisement -