Monday, February 16, 2026

कोरबा में हसदेव नदी की जलधारा ने किया भगवान गणपति के चरण स्पर्श, देखिए यह अद्भुत नजारा

Must Read

कोरबा में हसदेव नदी की जलधारा ने किया भगवान गणपति के चरण स्पर्श, देखिए यह अद्भुत नजारा

नमस्ते कोरबा :- लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से हसदेव नदी उफान पर है। मिनीमाता बांगो बांध के चार गेट एवं दर्री बराज के दो गेट खोले गए हैं,जिससे हसदेव नदी का जलस्तर बढ़ गया है और बाढ़ की स्थिति निर्मित हो सकती है,

इस बाढ़ जैसे हालात के बीच पुरानी बस्ती छठ घाट पर विराजे गणपति बप्पा के पंडाल में एक अद्भुत नजारा देखने को मिला,नदी की तेज जलधारा प्रतिमा को छूकर जैसे आशीर्वाद लेती हुई बह रही है। भक्तों का मानना है कि यह नजारा अपने आप में दिव्य चमत्कार है। मानो स्वयं हसदेव नदी गणपति बप्पा के चरणों का स्पर्श कर उनका पूजन कर रही हो।

श्रद्धालु इस अद्भुत दृश्य को देखकर भाव-विभोर हो रहे हैं। कोई इसे बप्पा की कृपा मान रहा है, तो कोई इसे संकट की घड़ी में भगवान का साक्षात संदेश बता रहा है। हालांकि प्रशासन ने नदी किनारे रहने वालों को अलर्ट जारी कर सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। आयोजक समिति भी पंडाल और सामग्री को बचाने में जुटी है। लेकिन भक्तों की आस्था का आलम यह है कि चारों ओर जल प्रलय के बीच गणेश प्रतिमा को देखकर हर कोई कह उठ रहा है,

“गणपति बप्पा मोरया, संकट हरणे मोरया।”

Read more :- तेज बारिश से पंडित रविशंकर शुक्ला नगर सड़के हुई  जलमग्न,सड़क पर आधे घंटे तक फंसी रही स्कूल बस

मिनीमाता बांगो बांध की चार गेट खले गए, 32 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा में क्रिकेट का रोमांच चरम पर आज से शुरू होगा स्व. केशवलाल मेहता स्मृति cricket टूर्नामेंट

कोरबा में क्रिकेट का रोमांच चरम पर आज से शुरू होगा स्व. केशवलाल मेहता स्मृति cricket टूर्नामेंट नमस्ते कोरबा :-...

More Articles Like This

- Advertisement -