Monday, February 16, 2026

कोरबा में 15 किलो के लड्डू की कीमत उड़ा देगी आपके होश,भगवान गणेश से जुड़ी परंपरा,देखें वीडयो

Must Read

कोरबा में 15 किलो के लड्डू की कीमत उड़ा देगी आपके होश,भगवान गणेश से जुड़ी परंपरा,देखें वीडयो

नमस्ते कोरबा : कोरबा जिले के शिवाजी नगर में निवासरत तेलुगु समुदाय में एक अनोखी परंपरा चली आ रही है. यहां रामलला के रूप में भगवान गणेश को स्थापित किया गया है. इतना ही नहीं भक्त यहां भोग रूपी लड्डू की बोली भी लगाते हैं.

भगवान गणेश के विसर्जन के पहले इस लड्डू की बोली लगाई गई. लड्डू को एक लाख 31 हजार 301 में एक भक्त ने खरीदा है.इस साल भी गणेश जी की स्थापना के बाद तेलुगु समुदाय के द्वारा भगवान श्री गणेश को बैंड बाजे के साथ मेवे से बना 15 किलो का लड्डू भोग के रूप में चढ़ाया गया है. पिछले साल इस लड्डू का वजन 11 किलो से अधिक था.

भगवान गणेश के विसर्जन से एक दिन पहले समुदाय के लोगों के बीच इस भोग प्रसाद के रूप में स्थापित लड्डू की बोली लगाई गई, जिसमें सबसे अधिक बोली एक लाख 31 हज़ार 301 रुपये लगाकर दारा शिवा ने 15 किलो का लड्डू खरीद लिया.

समिति के सदस्य लक्ष्मण ने बतया कि पिछले साल लड्डू की बोली 1 लाख 25 हजार रुपये लगी थी. इस साल एक लाख 31 हजार 301 रुपये में लड्डू की बिक्री हुई. गणेश जी के विसर्जन से पहले इस लड्डू को धूमधाम से बोली लगाने वाले के घर पहुंचाया गया. तेलुगु समुदाय के लोगों का मानना है कि इस भोग के रूप में भगवान श्री गणेश उनके घर में विराजमान होते हैं. घर परिवार में सुख समृद्धि होती है.

Read more:- कोरबा के शिवाजी नगर में भगवान गणेश को चढ़ाया गया 15 किलो मेवे से बना लड्डू,इस लड्डू की कीमत लगेगी लाखों रुपए में 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,490SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा में क्रिकेट का रोमांच चरम पर आज से शुरू होगा स्व. केशवलाल मेहता स्मृति cricket टूर्नामेंट

कोरबा में क्रिकेट का रोमांच चरम पर आज से शुरू होगा स्व. केशवलाल मेहता स्मृति cricket टूर्नामेंट नमस्ते कोरबा :-...

More Articles Like This

- Advertisement -