कोरबा में नगर निगम आयुक्त एवं जिला पंचायत सीईओ की कुर्सी खाली,निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगाई का तबादला

Must Read

कोरबा में नगर निगम आयुक्त एवं जिला पंचायत सीईओ की कुर्सी खाली,निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगाई का तबादला

नमस्ते कोरबा : छत्तीसगढ़ सरकार ने10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर कर दिया है। इसमें दो जिलों कलेक्टर भी शामिल हैं। सामान्य प्रशासन विभाग से जारी आदेश के अनुसार रवि मित्तल को जनसंपर्क विभाग का नया आयुक्त बनाया गया है। सूजरपुर कलेक्टर रोहित व्यास का जशपुर तबादला कर दिया गया है, उन्हें सीएम के गृह जिले का कलेक्टर बनाया गया है।

दूसरी तरफ इस तबादला आदेश के बाद अब कोरबा जिला में निगम आयुक्त की भी कुर्सी खाली हो जाएगी। इसके पहले जिला पंचायत सीईओ संबित मिश्रा का भी तबादला कर दिया गया। उनके स्थान पर शासन ने नई पदस्थापना नहीं दी है प्रभारी सीईओ के तौर पर निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगाई प्रभार संभाल रही थीं। निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगाई का मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बस्तर के पद पर तबादला किया गया है। अब निगम आयुक्त का भी तबादला कर दिए जाने से और उनके स्थान पर नई पदस्थापना नहीं होने से जिला सीईओ व निगम आयुक्त की कुर्सी खाली हो जाएगी।

Read more:- कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव रहेंगे जिले के प्रवास पर,होंगे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,570SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य*

*कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य* नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -