Monday, February 16, 2026

कांग्रेस के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से किया सौजन्य भेंट

Must Read

कांग्रेस के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से किया सौजन्य भेंट

नमस्ते कोरबा:- जिला कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त कोरबा शहर जिलाध्यक्ष नत्थूलाल यादव ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से सौजन्य भेंट किया। जिलाध्यक्ष ने संगठन को मजबूती प्रदान करने की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा किया। जयसिंह अग्रवाल ने श्री यादव को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई है कि संगठन को इनके अनुभव का लाभ मिलेगा।

विगत दिनों अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश के अन्य जिलों के साथ कोरबा जिला के लिए शहर व ग्रामीण जिला अध्यक्ष की नियुक्ति की गई थी।

कोरबा शहर जिलाध्यक्ष नत्थूलाल यादव लम्बेे समय से यादव समाज के अध्यक्ष रहते हुए पूरी सक्रियता से समाज को एकजुटता के धागे में पिरोया है। नत्थूलाल ने कोरबा शहर स्तर पर कांग्रेस पार्टी के लिए एक जिम्मेदार कार्यकर्ता की भांति पूरी निष्ठा से सेवा किया है और उनकी इन्ही सेवाभाव को देखते हुए प्रदेश संगठन ने यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उनको सौंपी है।

इस मौके पर दर्री ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, गोपाल यादव, सुशील कुमार आदि उपस्थित थे।

Read more:- *कोरबा पुलिस ने महिला की संदिग्ध मौत की गुत्थी सुलझाई – पति ही निकला हत्यारा*

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,480SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

उरगा के ग्राम तरदा नहर में डूबा 9 वर्षीय मासूम, 30 किमी दूर मिला शव

उरगा के ग्राम तरदा नहर में डूबा 9 वर्षीय मासूम, 30 किमी दूर मिला शव नमस्ते कोरबा। जिले के उरगा...

More Articles Like This

- Advertisement -