एनएचएम संविदा कर्मचारियों का आंदोलन छठे दिन भी जारी, बारिश में भी डटे रहे कर्मचारी

Must Read

एनएचएम संविदा कर्मचारियों का आंदोलन छठे दिन भी जारी, बारिश में भी डटे रहे कर्मचारी

नमस्ते कोरबा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को लगातार छठे दिन भी जारी रही। बारिश के बावजूद कर्मचारी धरना स्थल पर डटे रहे और नारेबाज़ी व उद्बोधन के माध्यम से अपनी बात रखी।

23 अगस्त को आंदोलनरत कर्मचारियों ने पीला वस्त्र धारण कर कोरोना काल में दिवंगत हुए साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा वर्तमान में गंभीर बीमारी से जूझ रहे कर्मचारियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस अवसर पर भजन-कीर्तन और ईश्वर भक्ति के माध्यम से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

धरना स्थल पर मां सरस्वती व भारत मां की पूजा-अर्चना कर सद्बुद्धि की कामना की गई। कर्मचारियों ने भजन, कीर्तन और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए तथा दिवंगत सहयोगियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

कर्मचारी नेता श्री द्विवेदी ने मंच से संबोधित करते हुए कर्मचारियों की मांगों को न्यायोचित बताया। अंत में कार्यकारिणी अध्यक्ष ने उद्बोधन देते हुए आंदोलन की रूपरेखा पर चर्चा की। भजन-कीर्तन के उपरांत प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Read more :- Weekend special:वीकेंड का असली तोहफ़ा,थोड़ा वक़्त ख़ुद के लिए

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,620SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

न्यू कोरबा हॉस्पिटल में मानसिक स्वास्थ्य व नशा मुक्ति सेवाएं सशक्त, डॉ. रजनी के नेतृत्व में मिल रहा बेहतर उपचार

न्यू कोरबा हॉस्पिटल में मानसिक स्वास्थ्य व नशा मुक्ति सेवाएं सशक्त, डॉ. रजनी के नेतृत्व में मिल रहा बेहतर...

More Articles Like This

- Advertisement -