Monday, February 16, 2026

एसईसीएल कॉलोनी में चोरों का आतंक, रिटायर्ड कर्मचारी का घर बना निशाना

Must Read

एसईसीएल कॉलोनी में चोरों का आतंक, रिटायर्ड कर्मचारी का घर बना निशाना

नमस्ते कोरबा :- शहर में लगातार चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला एसईसीएल मेन रोड पर सामने आया है, जहां रिटायर्ड कर्मचारी के घर चोरों ने धावा बोल दिया। यह मकान डीएवी पब्लिक स्कूल के सामने सी-54 क्वार्टर में रहने वाले रामाकांत शर्मा का है।

जानकारी के अनुसार, रामाकांत शर्मा हाल ही में मानिकपुर खदान से फिटर पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। वे अपनी पत्नी के साथ बच्चों से मिलने पुणे गए हुए थे। इस बीच चोरों ने घर का ताला तोड़कर तीन आलमारियां खंगाल डालीं और CCTV कैमरा तक तोड़कर ले गए। घटना का खुलासा तब हुआ, जब पड़ोसियों ने ताला टूटा देखा और पुलिस को सूचना दी।

मानिकपुर चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि मकान मालिकों के लौटने के बाद चोरी गए सामान और उनकी कीमत का आकलन किया जा सकेगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Read more :- Korba breaking : सीएम के आगमन से पहले कोरबा में एनएचएम कर्मियों का जल सत्याग्रह और मनोकामना रैली

सड़कों के गड्ढों से जान- माल का बढ़ता नुकसान,गड्ढों में सड़क तलाश रही है कोरबा की जनता

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,480SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा में क्रिकेट का रोमांच चरम पर आज से शुरू होगा स्व. केशवलाल मेहता स्मृति cricket टूर्नामेंट

कोरबा में क्रिकेट का रोमांच चरम पर आज से शुरू होगा स्व. केशवलाल मेहता स्मृति cricket टूर्नामेंट नमस्ते कोरबा :-...

More Articles Like This

- Advertisement -