Friday, February 13, 2026

श्वेता नर्सिंग होम ने मनाया स्थापना दिवस,केक काटकर किया सम्मान, निःशुल्क ओपीडी की सेवा प्राप्त करने पहुंचते रहे नगरजन

Must Read

श्वेता नर्सिंग होम ने मनाया स्थापना दिवस,केक काटकर किया सम्मान, निःशुल्क ओपीडी की सेवा प्राप्त करने पहुंचते रहे नगरजन

नमस्ते कोरबा। पावर हाउस रोड नहर पुल के पास संचालित श्वेता नर्सिंग होम (मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल) ने नई चिकित्सा सेवाओं और सुविधाओं के साथ स्थापना के दो वर्ष सफलता पूर्वक पूरे किए हैं। तीसरे वर्ष में प्रवेश करने के अवसर पर प्रबन्धन ने समस्त स्टाफ के साथ खुशी सेलिब्रेट की।

श्वेता नर्सिंग होम के चेयरमैन डॉ. बी.डी. अग्रवाल ने स्थापना दिवस का केक काटकर सबका मुंह मीठा कराया। साथ ही विशिष्ट जनों व स्टाफ को उपहार भेंट किए। इस अवसर पर अस्पताल में ओपीडी (OPD) पूर्ण रूप से नि:शुल्क रखी गई थी जिसका लाभ बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों ने उठाया।

इस अवसर पर अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर बृजेश अग्रवाल ने बताया कि शहर के सबसे पुराने इस अस्पताल को आधुनिकतम चिकित्सा सेवाओं से साथ सुविधायुक्त करते हुए 2 वर्ष पूर्व पुनः स्थापित किया गया। अस्पताल के सफलतापूर्वक संचालन में यहां सेवारत समस्त चिकित्सकों एवं स्टाफ का पूर्ण सहयोग और योगदान मिल रहा है। अस्पताल में समय-समय पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं, जिसका लाभ मिल रहा है। अस्पताल की सेवाओं को उत्कृष्ट बनाने की दिशा में हम लगातार प्रयासरत हैं।

स्थापना दिवस के अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ.कल्पना अहिरवाल, डॉ.शरद अनन्त, डॉ.यू.एस. जायसवाल, डॉ. हरीश नायक, डॉ.निलेश भट्ट, डॉ.चंदा भट्ट, डॉ.तुलिका बागरिया, डॉ.नवीन राठौर, डॉ.राजेन्द्र पॉल, डॉ.श्वेता अग्रवाल, डॉ.अभिताप सिंह, डॉ.अनिल अरोड़ा (पैथोलॉजिस्ट) सहित नगर के गणमान्य जनों ने डॉ. बीडी अग्रवाल व समस्त प्रबन्धन को बधाई दी।

Read more:-श्वेता नर्सिंग होम में कल निःशुल्क ओपीडी की सेवा,आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ दो वर्ष पूर्ण 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,450SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कलेक्टर और एसपी ने किया पाली महोत्सव आयोजन स्थल का निरीक्षण,अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर और एसपी ने किया पाली महोत्सव आयोजन स्थल का निरीक्षण,अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश नमस्ते कोरबा : दो दिवसीय...

More Articles Like This

- Advertisement -