स्ट्राॅंग रूम में सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करें: सौरभ कुमार

Must Read

स्ट्राॅंग रूम में सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करें: सौरभ कुमार

कलेक्टर ने किया आईटी कॉलेज में निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

नमस्ते कोरबा :- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार ने आज आईटी कॉलेज झग़रहा में इव्हीएम स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने वहां इलेक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीन की कमिशनिंग, सामग्री वितरण, मतगणना हेतु तैयारियों की जानकारी ली और कहा कि निर्वाचन आयोग के चेकलिस्ट अनुसार सभी आवश्यक तैयारी निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें। उन्होंने परिसर में कई गई व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया। मतदान कर्मियों को सामग्री वितरण, ईव्हीएम बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, व्हीव्हीपीएटी, विभिन्न प्रकार के लेखन सामग्रियों आदि का संग्रहण आईटी कॉलेज परिसर में किया जाएगा।

कलेक्टर ने स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल, प्रेक्षक कक्ष, बैठक कक्ष, जिला निर्वाचन अधिकारी कक्ष, सुरक्षा व्यवस्था कक्ष, सीटीटीवी निगरानी एवं वेबकास्टिंग कक्ष का अवलोकन किया। उन्होने मतदान दल रवानगी एवं इलेक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीन वापसी और मतगणना दिवस के दिन के लिए पार्किंग व्यवस्था के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, एडिशनल एसपी, अभिषेक वर्मा, रिटर्निंग ऑफिसर, लोक निर्माण विभाग के ईई श्री जी आर जांगड़े सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,900SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

मासूम भव्या को न्याय दिलाने पूरा गांव एकजुट, कैंडल मार्च निकाल दी श्रद्धांजलि,राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और आरोपी...

मासूम भव्या को न्याय दिलाने पूरा गांव एकजुट, कैंडल मार्च निकाल दी श्रद्धांजलि,राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर फास्ट ट्रैक...

More Articles Like This

- Advertisement -