Wednesday, November 12, 2025

“कोरबा में रात होते ही स्ट्रीट लाइटें ‘साइलेंट मोड’ में,शहर के कई मार्गों में छाया अंधेरा

Must Read

“कोरबा में रात होते ही स्ट्रीट लाइटें ‘साइलेंट मोड’ में,शहर के कई मार्गों में छाया अंधेरा

नमस्ते कोरबा :- शहर के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण सड़कों पर इन दिनों अंधेरा पसरा हुआ है। कई इलाकों में स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं, लेकिन नगर निगम और बिजली विभाग अब तक जागे नहीं हैं। नतीजा आमजन को रात के समय सड़क पर चलना किसी जोखिम से कम नहीं लग रहा।

शहर की मुख्य कॉलोनी की सड़क हो या ट्रांसपोर्ट नगर, सोनालिया पुल से ओवर ब्रिज जाने वाला मार्ग जैसे क्षेत्र जहाँ दिन में चहल-पहल रहती है, वहीं रात में घना सन्नाटा और अंधेरा हावी है। यह स्थिति न केवल ट्रैफिक को प्रभावित कर रही है, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिहाज से भी बेहद चिंताजनक है,

इस विषय पर स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन कोरबा शहर को स्मार्ट सिटी बनाने की बातें कर रहा है लेकिन सड़कों पर लाइट तक जलाना मुश्किल हो गया है। जब तक कोई बड़ा हादसा न हो, तब तक प्रशासन नहीं जागता। शहर में बढ़ते अंधेरे के बीच, नागरिकों में प्रशासन के प्रति नाराज़गी बढ़ती जा रही है। रोज़मर्रा के सफर में लोग असहज महसूस कर रहे हैं। दुर्घटनाओं और आपराधिक घटनाओं की आशंका लगातार बनी हुई है।

नगर निगम और विद्युत विभाग जल्द से जल्द इस मुद्दे पर गंभीरता दिखाए और शहर की सड़कों को दोबारा रोशन किया जाए। कोरबा शहर के लिए यह स्थिति न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

Read more :- कोरबा के CSEB चौक पर सड़क के बीचों-बीच खंभा,हर दिन हादसे का डर,जिम्मेदार बेखबर!

सांप की तरह ज़मीन पर रेंगते दिखे श्रद्धालु, नागपंचमी पर गिधौरी में दिखी भक्ति की अनोखी तस्वीर

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,180SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

इंद्रावती टाइगर रिज़र्व में मिला स्मूथ-कोटेड ऊदबिलाव छत्तीसगढ़ से पहली फोटोग्राफिक पुष्टि,देखिए खूबसूरत वीडियो

इंद्रावती टाइगर रिज़र्व में मिला स्मूथ-कोटेड ऊदबिलाव छत्तीसगढ़ से पहली फोटोग्राफिक पुष्टि,देखिए खूबसूरत वीडियो नमस्ते कोरबा :- छत्तीसगढ़ के लिए वन्यजीव...

More Articles Like This

- Advertisement -