Saturday, February 14, 2026

पाली महोत्सव 2026 में सितारों की महफिल: मीत ब्रदर्स, सलमान अली, कनिका कपूर और बाबा हंसराज रघुवंशी की प्रस्तुति से सजेगी सुरमई शाम

Must Read

पाली महोत्सव 2026 में सितारों की महफिल: मीत ब्रदर्स, सलमान अली, कनिका कपूर और बाबा हंसराज रघुवंशी की प्रस्तुति से सजेगी सुरमई शाम

नमस्ते कोरबा :-  पाली महोत्सव 2026 इस वर्ष भव्यता और संगीत के रंगों से सराबोर होने जा रहा है। महोत्सव में देश के प्रसिद्ध कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियां दर्शकों को रोमांचित करेंगी। आयोजन को लेकर नगर में अभी से उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

महोत्सव के मुख्य आकर्षण के रूप में लोकप्रिय संगीतकार जोड़ी Meet Bros अपनी धमाकेदार प्रस्तुति से युवाओं और संगीत प्रेमियों को झूमने पर मजबूर करेंगे। उनके सुपरहिट गानों की धुन पर पूरा पाली थिरकता नजर आएगा।

इंडियन आइडल फेम Salman Ali भी अपनी बैंड के साथ लाइव प्रस्तुति देंगे। अपनी मधुर आवाज और भावपूर्ण गायकी के लिए प्रसिद्ध सलमान अली की प्रस्तुति महोत्सव में खास आकर्षण रहेगी।

बॉलीवुड की मशहूर गायिका Kanika Kapoor की सुरीली आवाज से सजेगी सुरमई शाम। उनके लोकप्रिय गीतों पर दर्शक झूमते नजर आएंगे और माहौल संगीत से सराबोर हो जाएगा। वहीं सुप्रसिद्ध भजन गायक Baba Hansraj Raghuwanshi अपनी मधुर एवं ओजपूर्ण भजनों की प्रस्तुति से श्रोताओं और श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। उनकी प्रस्तुति महोत्सव में आध्यात्मिक रंग भी घोलेगी।

पाली महोत्सव 2026 को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है। यह महोत्सव सांस्कृतिक, धार्मिक और मनोरंजन के संगम के रूप में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। महोत्सव के जरिए पाली की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाई देने के साथ ही स्थानीय प्रतिभाओं को भी मंच प्रदान किया जाएगा।

Read more :- कलेक्टर और एसपी ने किया पाली महोत्सव आयोजन स्थल का निरीक्षण,अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,450SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने महाशिवरात्रि पर्व पर कोरबावासियों को दी बधाई

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने महाशिवरात्रि पर्व पर कोरबावासियों को दी बधाई नमस्ते कोरबा : पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने...

More Articles Like This

- Advertisement -