BREAKING:उदय किरण होंगे कोरबा SP, संतोष सिंह बिलासपुर भेजे गए,

Must Read
BREAKING:उदय किरण होंगे कोरबा SP, संतोष सिंह बिलासपुर भेजे गए,

छत्तीसगढ़ शासन के गृह( पुलिस) विभाग मंत्रालय द्वारा 8 जिलों के पुलिस अधीक्षक बदल दिए गए हैं। 7 आईपीएस व एक राज्य प्रशासनिक सेवा के पुलिस अधिकारी की पदस्थापना में फेरबदल हुआ है। इसमें कोरबा जिला भी प्रभावित है। कोरबा के जिला पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह जिनकी पदस्थापना जुलाई 2022 में कोरबा में हुई थी, उन्हें बिलासपुर का एसपी बनाया गया है।उनके स्थान पर कोरबा के नए एसपी उदय किरण होंगे। बता दें कि तेज तर्रार आईपीएस में गिने जाने वाले उदय किरण इससे पहले कोरबा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व प्रभारी एसपी कार्यरत रह चुके हैं। इनके अलावा बिलासपुर एसपी श्रीमती पारूल माथुर को उप पुलिस महानिरीक्षक एसीबी मुख्यालय रायपुर, रायगढ़ पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा को पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव, एसपी नारायणपुर सदानंद कुमार को पुलिस अधीक्षक रायगढ़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायणपुर पुष्कर शर्मा को पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, एएसपी योगेश कुमार पटेल को पुलिस अधीक्षक गौरेला पेंड्रा मरवाही तथा पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव प्रफुल्ल ठाकुर को पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा पदस्थ किया गया है

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,770SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

मलेरिया प्रभावित गांवों तक पहुंचे विधायक फूलसिंह राठिया, नाले और पगडंडी पार कर किया अंतिम छोर तक दौरा

मलेरिया प्रभावित गांवों तक पहुंचे विधायक फूलसिंह राठिया, नाले और पगडंडी पार कर किया अंतिम छोर तक दौरा नमस्ते कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -