SP त्रिलोक बंसल पर हाथियों ने किया हमला… SP त्रिलोक बंसल की पत्नी श्वेता बंसल भी घायल, दोनों को इलाज के लिए बिलासपुर किया जा रहा है रेफर…

Must Read

(सुमित जालान) गौरेला पेंड्रा मरवाही — छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एसपी त्रिलोक बंसल पर हाथियों ने हमला कर दिया। एसपी हाथियों को देखने पेंड्रा के अमारू जंगल पहुंचे थे।जानकारी के मुताबिक, एसपी को सिर पर गंभीर चोट आई है।

उनके साथ उनकी पत्नी श्वेता बंसल भी मौजूद थी।उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इसके बाद दोनों को इलाज के लिए बिलासपुर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, हाथियों के लगातार गांव में मूवमेंट की सूचना मिलने पर SP त्रिलोक बंसल बुधवार शाम अपनी पत्नी, DFO संजय त्रिपाठी और अन्य वनकर्मियों के साथ देखने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान पेंड्रा रेंज के अमारू जंगल की 2318 नंबर कंपार्टमेंट में हाथियों ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में SP बंसल, उनकी पत्नी श्वेता बंसल और वनकर्मी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि SP को हाथी ने सूंड़ से उठाकर पटका है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,760SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

दस दिन बाद बरसे मेघ, उमस से राहत,दोपहर से शुरू हुई बारिश, शाम तक रुक-रुक कर बरसते रहे बादल

दस दिन बाद बरसे मेघ, उमस से राहत,दोपहर से शुरू हुई बारिश,शाम तक रुक-रुक कर बरसते रहे बादल नमस्ते कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -