श्री श्री 108 श्री महामृत्युंजय शिव मंदिर नगर निगम आवासीय परिषर कोरबा महाशिवरात्रि महोत्सव
नमस्ते कोरबा : भगवान स्वरूप परम पूज्य जी श्री दिगम्बर अखिलेश पुरी महाराज जी श्री पंचायती अखाड़ा दशनाम नागा सन्यासी श्री निरंजनी मायापुरी हरिद्वार, शाखा – प्रयागराज * का आगमन श्री श्री 108 श्री महामृत्युंजय शिव मंदिर नगर निगम आवासीय परिषर कोरबा छ. ग में हो गया है,

श्री महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर समस्त दुःखो के निवारण के लिए महाराज जी का धुना यहाँ लगा हुवा है यह इस मंदिर मे अत्यंत हर्ष का विषय है की यह मंदिर का 43 वा लघु रूद्र यज्ञ एवं रुद्राभिषेक होने जा रहा है, जिसमे श्री पंचायती अखाड़ा दशनाम नागा सन्यासी श्री निरंजनी के तत्व दर्शी नागा सन्यासी का आगमन उनके शिष्यों के साथ हुवा है, नागा सन्यासी:
*शिव का चलता-फिरता स्वरूप है* न वस्त्र… न मोह… न भय! भस्म में लिपटा वह शरीर, जटाओं में गूंजता वैराग्य यही है नागा सन्यासी, शिव की जीवित चेतना है, नागा सन्यासी हिंदू संन्यास परंपरा के अग्नि-तपस्वी हैं जो संसार, वस्त्र और पहचान सब त्यागकर दिगंबर रूप में शिव-तत्त्व को जीते हैं। भस्म से लिप्त देह, कठोर तप, अडिग वैराग्य और निर्भीक साधना इनके जीवन की पहचान है—ये संन्यास की चरम अवस्था और सनातन परंपरा की जीवित ज्वाला माने जाते हैं।
*जहाँ शिव, वहीं नागा* श्मशान की राख हो या हिमालय की गुफा नागा सन्यासी हर उस जगह खड़ा है जहाँ अहंकार जलता है,और आत्मा जागती है। हमारे मंदिर मे महाशिवरात्रि पर्व पर पंचदिवसीय लघु रूद्र यज्ञ का आयोजन हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी किया जा रहा है जिसमे सभी शिव भक्तो का एवं कॉलोनी वासियो का महत्व पूर्ण योगदान रहता है यह यज्ञ कलश यात्रा के साथ दिनांक 12/02/26 गुरुवार से होगा और पूर्णाहुति दिनांक 16/02/26 को होगा I यहाँ केमंदिर पुरोहित श्री नागेश्वर पुरी हैं जो मंदिर के प्रथम पुरोहित ब्रह्म लीन श्री प्रहलाद पुरी गोस्वामी जी के तीसरी पीढ़ी है
जिसमे श्री यज्ञचार्य नागेंद्र पाण्डेय जी (बनारस वाले )होंगे आप सभी से निवेदन है की अधिक से अधिक संख्या मे सपरिवार पधारे*
*पूजा स्थान श्री 108 श्री महामृत्युंजय शिव मंदिर नगर निगम आवासीय परिषर कोरबा छ. ग









