500 टोकरियों से सजा शिवाजी नगर डांडिया ग्राउंड,31वें वर्ष पर दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक

Must Read

500 टोकरियों से सजा शिवाजी नगर डांडिया ग्राउंड,31वें वर्ष पर दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक

नमस्ते कोरबा। नवरात्रि उत्सव के मौके पर शिवाजी नगर स्थित डांडिया ग्राउंड इस वर्ष आकर्षण का विशेष केंद्र बना हुआ है। लगातार 31वें वर्ष आयोजित हो रहे गरबा-डांडिया उत्सव में इस बार आयोजन समिति ने अनोखी ‘टोकनी थीम’ पर सजावट की है। ग्राउंड और प्रवेश द्वार को 500 टोकरियों से सजाया गया है, जिन पर रंग-बिरंगी रोशनी की छटा लोगों का मन मोह रही है।

इस भव्य सजावट में छत्तीसगढ़ी संस्कृति और परंपरा की झलक साफ दिखाई दे रही है। खासकर ग्रामीण जीवन से जुड़ी टोकनी को थीम बनाकर समिति ने एक नया प्रयोग किया है, जो शहरवासियों को खूब भा रहा है। लोग यहां सजावट के बीच फोटो और सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि हर साल समिति अलग-अलग थीम पर सजावट करती है। पिछली बार की इनडोर थीम ने लोगों का मन जीता था। इस बार की टोकनी थीम ने भी लोगों को आकर्षित कर दिया है।

नवरात्रि के दौरान शिवाजी नगर का पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहता है। हर आयु वर्ग के लोग यहां गरबा-डांडिया में भाग लेते हैं और माता रानी की आराधना करते हैं। ग्राउंड में स्थित माता मंदिर में नौ दिनों तक विशेष पूजा-अर्चना होती है। वहीं, दशहरे पर यहां पारंपरिक रावण दहन का आयोजन भी किया जाता है,

Read more : एनएसयूआई प्रदेश महासचिव विशाल राजपूत ने दी शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,620SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

न्यू कोरबा हॉस्पिटल में मानसिक स्वास्थ्य व नशा मुक्ति सेवाएं सशक्त, डॉ. रजनी के नेतृत्व में मिल रहा बेहतर उपचार

न्यू कोरबा हॉस्पिटल में मानसिक स्वास्थ्य व नशा मुक्ति सेवाएं सशक्त, डॉ. रजनी के नेतृत्व में मिल रहा बेहतर...

More Articles Like This

- Advertisement -