भीषण गर्मी में लोगों को शीतलता प्रदान कर रहा है,शीतल शरबत मंदिर

Must Read

भीषण गर्मी में लोगों को शीतलता प्रदान कर रहा है शीतल शरबत मंदिर

नमस्ते कोरबा :- जिले में पड़ रही भीषण गर्मी से लोग परेशान हो गए हैं, 42 डिग्री से ऊपर का तापमान शहर में है जिससे दोपहर के समय सड़कों पर गिनती के लोग नजर आ रहे हैं जिन्हें बहुत आवश्यक काम है वही घर से बाहर निकल रहे हैं, ऐसे में लोगों को अगर ठंडा पानी या मीठा शरबत मिल जाए तो शरबत पिलाने वालों के लिए दुआ ही निकलती है,

ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय के समीप राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल द्वारा शीतल शरबत मंदिर का संचालन करते हुए इस भीषण गर्मी में लोगों को शीतल शरबत पिलाया जा रहा है,जिसमें बड़ी संख्या मे उक्त मार्ग से आवागमन करने वाले आमजन रुक कर शरबत पीकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं और राजस्व मंत्री द्वारा किए जा रहे हैं इस नेक कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा कर रहे हैं, आपको बता दें कि राजस्व मंत्री द्वारा विगत कई वर्षों से शीतल शरबत मंदिर के माध्यम से लोगों की सेवा कर रहे हैं, शहर में कांग्रेस कार्यालय के साथ ही कोसाबाड़ी क्षेत्र में शांति हीरो शोरूम के समीप एवं शहर में विभिन्न बाजारों के पास एक चार पहिया वाहन के माध्यम से यह नेक कार्य किया जा रहा है,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,770SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कमिश्नर से बदसलूकी पर लामबंद हुए पार्षद, कलेक्टर-एसपी से की कार्रवाई की मांग,राहुल बैग संचालक के व्यवहार का विरोध

कमिश्नर से बदसलूकी पर लामबंद हुए पार्षद, कलेक्टर-एसपी से की कार्रवाई की मांग,राहुल बैग संचालक के व्यवहार का विरोध नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -