सक्ति पुलिस ने 24 घंटे तक की शव की तलाश, तेज बहाव में खरसिया पहुंची लाश, परिजनों ने किया शिनाख्त

Must Read

सक्ति पुलिस ने 24 घंटे तक की शव की तलाश, तेज बहाव में खरसिया पहुंची लाश, परिजनों ने किया शिनाख्त

नमस्ते कोरबा। सुनालिया पुल से नहर में छलांग लगाने वाली छात्रा की लाश को रायगढ़ जिले के खरसिया से बरामद कर लिया गया है। उसकी तलाश में ना सिर्फ कोरबा बल्कि सक्ति पुलिस ने भी 24 घंटे तक पसीना बहाया है। नहर में छात्रा की सरगर्मी से तलाश की थी, लेकिन पानी का बहाव अधिक होने की सफलता नहीं मिली।

सुनालियां चौक के पास लोगो आवाजाही थी। एएसआई मनोज राठौर के साथ यातायात पुलिस के जवान तैनात थे। इसी दौरान उनके सामने ही एक लड़की दौड़ते हुए आई और अचानक नहर में कूद गई। उसे बचाने के लिए पुलिस के जवान ने भी नहर में छलांग लगा दी। मगर लड़की को बचा नही सका। अंधेरा और तेज बहाव के कारण छात्रा को बचाना पुलिस के लिए चुनौती थी।

24 घंटे बाद भी कोरबा पुलिस को लड़की का कोई सुराग नहीं मिला। इसी दौरान 9 अक्टूबर को सक्ति थाना प्रभारी बृजेश तिवारी को नगर में शव तैरते हुए देखे जाने की सूचना मिली। पुलिस बल से साथ मौके के लिए रवाना हो हुए। सक्ति नहर मार्ग में पड़ने वाले गांव देवरमाल,मसानिया सहित ग्रामीणों की सूचना पर नहर के किनारे बसे कई क्षेत्रों में 24 घंटे से भी ज्यादा समय तक सर्चिंग की गई। परंतु नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण छात्रा खरसिया तक पहुंच गई। फिलहाल उसके शव को बरामद कर लिया गया है।

*युवक की प्रताड़ना से परेशान थी छात्रा*

परिजनों ने शव को शिनाख्ति कर लो है। उनका आरोप है कि एक युवक द्वारा लगातार छात्रा को प्रताड़ित किया जाता था। पैसे की मांग की जाती थी। लड़की का घर से निकलना मुश्किल हो गया था। आरोप है कि घटना के दिन भी युवक ने उसका रास्ता रोककर विवाद किया था। मना करने के बाद भी वह पीछा नहीं छोड़ रहा था। उसकी हरकतों से तंगाकर बच्ची है ये कदम उठाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read more:- नवरात्र में नुकीले कील से बनी खाट पर लेटकर देवी मां की साधना, देखें वीडियो

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,800SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

**कान्हा की भक्ति में रंगेगा कनबेरी का गौ धाम, 4 को जन्माष्टमी पर मचेगी मटकी फोड़ की धूम**

 **कान्हा की भक्ति में रंगेगा कनबेरी का गौ धाम, 4 को जन्माष्टमी पर मचेगी मटकी फोड़ की धूम** नमस्ते कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -