सीसीटीवी फुटेज की मदद से पकड़ा गया मासूम से बलात्कार का आरोपी

Must Read

सीसीटीवी फुटेज की मदद से पकड़ा गया मासूम से बलात्कार का आरोपी

नमस्ते कोरबा :-  कोरबा जिले में 13 साल की लड़की से बलात्कार के आरोप में 30 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में बालिका से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने कृष्णा यादव को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि गुरुवार को बालिका के परिजन पुलिस थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बालिका जब स्कूल से घर लौट रही थी, तब एक व्यक्ति ने उसे घर तक लिफ्ट देने की पेशकश की और नकटीखार के जंगल के करीब सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ रेप किया।

‘CCTV फुटेज से हुई आरोपी की पहचान’

अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। इस दौरान शहर में अलग-अलग स्थानों पर लगे सैकड़ों CCTV फुटेज की जांच की गई। जांच के दौरान आरोपी की पहचान कृष्णा यादव के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसके संभावित ठिकाने पर छापेमारी की गई।

इस बीच पुलिस को सूचना मिली की आरोपी कृष्णा भैसमा बाजार में छुपा हुआ है, और सूचना के आधार पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी भागने लगा। बाद में पुलिस दल ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी कृष्णा के खिलाफ BNS और POCSO की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

Read more:- भारी बारिश के बीच युवा कांग्रेस कोरबा ने प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था के विरोध में,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एव गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला फूका

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,750SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*बालको अपने सामुदायिक उत्तरदायित्व का कर रहा है बखूबी से निर्वहन: लखन लाल देवांगन*

*बालको अपने सामुदायिक उत्तरदायित्व का कर रहा है बखूबी से निर्वहन: लखन लाल देवांगन* नमस्ते कोरबा : भारत एल्यूमिनियम कंपनी...

More Articles Like This

- Advertisement -