रामपुर में एक 50 साल पुराना सार्वजनिक कुआं अचानक जमीन में धंस गया,घटना से इलाके में हड़कंप

Must Read

रामपुर में एक 50 साल पुराना सार्वजनिक कुआं अचानक जमीन में धंस गया,घटना से इलाके में हड़कंप

नमस्ते कोरबा : कोरबा जिले के करतला विकासखंड के ग्राम पंचायत रामपुर में एक 50 साल पुराना सार्वजनिक कुआं अचानक जमीन में धंस गया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। घटना उस वक्त हुई जब इलाके में लगातार हो रही बारिश के कारण देर रात जमीन में कंपन महसूस हुआ। जब लोगों ने बाहर आकर देखा तो कुआं कई फीट नीचे धंस चुका था।

कुआं के पास स्थित तीन-चार घरों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन को सूचित कर दिया गया है, और एहतियात के तौर पर आसपास के घरों को खाली कराने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल कोई जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Read more:-भारी बारिश के दौरान कार चालक बहते बहते बचा, घटना पंडित रविशंकर शुक्ला नगर की 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,780SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण के विरोध में जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रदर्शन,सामाजिक भेदभाव के खिलाफ उठाई आवाज

हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण के विरोध में जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रदर्शन,सामाजिक भेदभाव के खिलाफ उठाई...

More Articles Like This

- Advertisement -