Thursday, October 17, 2024

राहुल गांधी के खिलाफ दिए गए बयानों का विरोध : कांग्रेस ने भाजपा और शिवसेना नेताओं के जलाए पुतले

Must Read

राहुल गांधी के खिलाफ दिए गए बयानों का विरोध : कांग्रेस ने भाजपा और शिवसेना नेताओं के जलाए पुतले

नमस्ते कोरबा : सांसद राहुल गांधी के खिलाफ गलत बयानबाजी करने का आरोप लगाते हुए स्थानीय सुभाष चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री और शिवसेना विधायक का पुतला फूंका। उन्होंने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, शिवसेना के विधायक संजय गायकवाड़, पूर्व विधायक तरविंद्र सिंह को बर्खास्त करने की मांग की।

इस दौरान कांग्रेस नेता बी.एन सिंह ने कहा कि राहुल गांधी देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी के नेता और जनप्रतिनिधि एवं वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और उसके सहयोगी नेता लोकतंत्र की मर्यादा भूल गए हैं।भाजपा के नेता स्वयं भ्रष्टाचार में डूबे हैं और विपक्षी नेताओं के खिलाफ गलत बयानबाजी कर रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री से केंद्रीय मंत्री को बर्खास्त कर अन्य नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की मांग है कि रवनीत सिंह अपने बयान के लिए माफी मांगें। कांग्रेस नेता और सभापति श्याम सुंदर सोनी ने कहा कि हम राहुल गांधी के दिखाए हुए रास्ते पर चलते हुए संविधान की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। हम भाजपा से डरने वाले नहीं हैं। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ मजबूती के साथ खड़ा है।

पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, जिला कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे,

Read more:- राज्य के सभी निजी पैथोलॉजी लैब की एक माह के भीतर सूची तैयार करने के निर्देश,अनियमित लैब को एक साल में कराना होगा नियमितिकरण

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

3,330SubscribersSubscribe
Latest News

निर्मला स्कूल में लगी यातायात की पाठशाला, यातायात पुलिस ने किया छात्र-छात्राओं को जागरूक

निर्मला स्कूल में लगी यातायात की पाठशाला, यातायात पुलिस ने किया छात्र-छात्राओं को जागरूक नमस्ते कोरबा : कोरबा पुलिस यातायात...

More Articles Like This

- Advertisement -