सब इंस्पेक्टर की ट्रेनिंग पूरी कर घर लौटी मजदूर की बेटी रागिनी, पार्षदों समेत वार्डवासियों ने किया गाजे-बाजे के साथ स्वागत

Must Read

सब इंस्पेक्टर की ट्रेनिंग पूरी कर घर लौटी मजदूर की बेटी रागिनी, पार्षदों समेत वार्डवासियों ने किया गाजे-बाजे के साथ स्वागत

नमस्ते कोरबा। बालकोनगर क्षेत्र के परसाभाठा वार्ड की होनहार व मजदूर रामचरण दिनकर की बेटी रागिनी दिनकर सब इंस्पेक्टर बनने के बाद चन्द्रखुरी में ट्रेनिंग पूरी कर गुरुवार को घर लौटी। इस दौरान हर्ष के माहौल हो गया। पार्षद बद्री किरण समेत बड़ी संख्या में वार्डवासी पहुंचे। उन्होंने रागिनी समेत पूरे परिवार को बधाई दी। वहीं गाजे-बाजे के बीच माला पहनाकर और बुके देकर रागिनी का स्वागत किया।

इस दौरान वार्ड पार्षद बद्री किरण ने रागिनी की प्रशंसा करते हुए कहा की एक गरीब परिवार की बेटी ने विपरीत परिस्थिति में अपने लगन व मेहनत से सब इंस्पेक्टर बनकर परिवार के साथ ही पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया, साथ ही वह गरीब बच्चों के लिए खासकर लड़कियों के लिए प्रेरणा बन गई है। रागिनी ने इस अवसर पर पार्षदों के साथ ही परिवार व वार्डवासियों का आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,610SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*बालको टाउनशिप में ‘फॉरेस्ट वॉकवे’ बना प्रकृति और स्वास्थ्य का नया केंद्र*

*बालको टाउनशिप में ‘फॉरेस्ट वॉकवे’ बना प्रकृति और स्वास्थ्य का नया केंद्र* नमस्ते कोरबा : भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको)...

More Articles Like This

- Advertisement -