हिंदू नव वर्ष की स्वागत की तैयारी,दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है शहर को,30 मार्च को निकलेगी विशाल और दिव्य शोभायत्रा

Must Read

हिंदू नव वर्ष की स्वागत की तैयारी,दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है शहर को,30 मार्च को निकलेगी विशाल और दिव्य शोभायत्रा

नमस्ते कोरबा। हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2082 का धूमधाम से भव्य स्वागत करने की तैयारी कोरबा नगर में हो रही है। ऊर्जाधानी में इस विशाल और भव्य आयोजन को हिंदू क्रांति सेना के द्वारा स्वरूप दिया जा रहा है,30 मार्च रविवार को दोपहर 3 बजे श्री राम जानकी मंदिर सीतामढ़ी से पूजा-अर्चना के पश्चात यह दिव्य शोभायात्रा प्रारंभ होगी और नया बस स्टैंड पहुंचकर विराम लेगी।

इस आयोजन की भव्यता और विशालता देखते ही बनेगी जिसमें देश भर के विभिन्न राज्यों से वहां के प्रसिद्ध मंडलियों को आमंत्रित किया गया है। दर्जनों मंडलियों के कलाकारों द्वारा एक से बढक़र एक रोमांचित करती हुई प्रस्तुतियां शोभायात्रा में दी जाएंगी।

आयोजन को लेकर सीतामढ़ी चौक से नया बस स्टैंड टीपी नगर तक को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। आयोजन की भव्यता और विशालता जहां देखते ही बनेगी वहीं नगर की सुंदरता भी लोगों को मंत्रमुग्ध करेगी। आयोजन से जुड़े एवं प्रमुख कर्ताधर्ता राहुल चौधरी ने बताया कि विगत वर्षों से प्रत्येक वर्ष हिंदू नव वर्ष के आगमन पर स्वागत की यह सनातनी परंपरा हमने शुरू की है।

नगरजनों के सहयोग तथा प्रभु की इच्छा से इसे हर साल आयोजित किया जा रहा है। आयोजन को लेकर हिंदू क्रांति सेना के सभी सदस्यों एवं धर्म प्राण लोगों के सहयोग से इसे भव्यता प्रदान किया जा रहा है।

उन्होंने समस्त नगर व जिला वासियों से इस आयोजन में उपस्थिति व सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

Read more:- नगर निगम के प्रयासों से बदल रही कोरबा की तस्वीर,स्वच्छता में सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हेतु आप भी करें नगर निगम का सहयोग

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,620SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

न्यू कोरबा हॉस्पिटल में मानसिक स्वास्थ्य व नशा मुक्ति सेवाएं सशक्त, डॉ. रजनी के नेतृत्व में मिल रहा बेहतर उपचार

न्यू कोरबा हॉस्पिटल में मानसिक स्वास्थ्य व नशा मुक्ति सेवाएं सशक्त, डॉ. रजनी के नेतृत्व में मिल रहा बेहतर...

More Articles Like This

- Advertisement -