*PM Modi Birthday : आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्‍मदिन*

Must Read

प्रधानमंत्री नरेन्द्र का जन्मदिन भाजपा पूरे देश में अनूठे ढंग से मनाएगी। इसी क्रम में बिहार, मध्य प्रदेश समेत देश के विभिन्‍न हिस्‍सों में टीकाकरण अभियान में तेजी लाई जाएगी। मध्‍य प्रदेश में 71 लाख तो बिहार में 30 लाख लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में तो उनका जन्मदिन किसी उत्सव से कम न होगा। शाम छह बजे भारत माता मंदिर में 71 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। प्रमुख 71 मंदिरों में आरती व दीप जलाए जाएंगे। मुस्लिम महिला फाउंडेशन की ओर से मुस्लिम महिलाएं लमही में भी उत्सव मनाएंगी।

सेवा और समर्पण’ अभियान चलाएगी भाजपा भाजपा पीएम मोदी के 71वें जन्मदिन पर शुक्रवार से सात अक्टूबर तक लोगों के बीच जाकर 20 दिनों का ‘सेवा और समर्पण’ अभियान चलाएगी। भाजपा ने इस मौके को सेलिब्रेट करने के लिए अपने कार्यकर्ताओं को कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान में बढ़चढ़ कर सहयोग करने का आह्वान किया है। भाजपा प्रधानमंत्री के सार्वजनिक कार्यालय में दो दशक पूरा करने का भी जश्न मनाएगी।

नमो एप पर वर्चुअल प्रदर्शनी भाजपा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन के मौके पर 17 सितंबर को नमो ऐप पर उनके जीवन पर आधारित वर्चुअल प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। बता दें कि भाजपा प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाती रही है। इसके तहत देश भर में सेवा के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। चूंकि मौजूदा वक्‍त में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण एक बड़ा हथियार साबित हुआ है इसलिए इस अभियान को मजबूती देकर पीएम मोदी के जन्‍मदिन को यादगार बनाना चाहती है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,810SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

“CPCB की अनुमति के बिना लोतलोता में पाइपलाइन कैसे बिछाई जा रही है? जयसिंह अग्रवाल ने ADM और CE-CSEB से की चर्चा”

“CPCB की अनुमति के बिना लोतलोता में पाइपलाइन कैसे बिछाई जा रही है? जयसिंह अग्रवाल ने ADM और CE-CSEB...

More Articles Like This

- Advertisement -