*अमरकंटक से पेंड्रा आ रही बस पलटी, दो यात्री गंभीर रूप से घायल..*

Must Read

*संवाददाता: सुमित जालान*

*अमरकंटक से पेंड्रा आ रही बस पलटी, दो यात्री गंभीर रूप से घायल..*

*गौरेला पेंड्रा मरवाही* :- अमरकंटक से पेंड्रा की ओर लौट रहीं यात्री बस शनिवार की दोपहर डूमरपानी के पास पलट गई। घटना में 2 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बाकी यात्रियों को मामूली चोटे आई है।

पुरा मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है जहां अनूपपुर जिले के अमरकंटक से शनिवार को रविराज ट्रेवल्स की बस दुर्गाधारा के रास्ते से यात्रियों को लेकर पेंड्रा की ओर आ रही थी। तभी डूमरपानी के पास अचानक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद लोग मदद के लिए चिल्लाने लगे।

बस में सवार कुछ लोगों ने दूसरों की मदद की। इधर पास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी गौरेला पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना में दो यात्रियों को गंभीर चोटे आई हैं। बाकी यात्रियों का इलाज करा कर उन्हें घर भेज दिया गया है।

Read more:-पुलिस अधीक्षक ने बदला चार टीआई,दो एसआई और पांच एएसआई,

बता दें कि दुर्गाधारा मार्ग से बस यात्रियों को लेकर पेंड्रा आ रही थी। उस मार्ग पर परिवहन के लिए किसी भी बस को परिवहन विभाग के द्वारा परमिट नहीं दिया गया है। लोगो का कहना है कि शॉर्टकट रास्ता अपनाने के कारण यह घटना हुई है वही इस घटना से आम लोगों में आक्रोश है अब देखना होगा कि पुलिस और परिवहन विभाग इस घटना पर क्या कार्रवाई करता है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,620SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*कोरबा की जीवनदायिनी को मिलेगा ’अमृत’, 165 करोड़ से संवरेगी हसदेव की धारा*अमृत मिशन 2.0 के तहत 20 एमएलडी क्षमता के टर्शरी ट्रीटमेंट प्लांट...

*कोरबा की जीवनदायिनी को मिलेगा ’अमृत’, 165 करोड़ से संवरेगी हसदेव की धारा*अमृत मिशन 2.0 के तहत 20 एमएलडी...

More Articles Like This

- Advertisement -