*ONC:पुलिस अधीक्षक ने बन्द कराया डाँस फ्लोर और डीजे, जल्द ही प्रतिबन्ध के आसार*

Must Read

ट्रांसपोर्ट नगर के पाल्म मॉल में संचालित ओएनसी बार में लगातार हो रही घटनाओं पर संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक भोज राम पटेल ने बार के भीतर संचालित डांस फ्लोर एवं डीजे को बंद करवा दिया है। अक्सर यह देखा जा रहा था कि युवक-युवतियों के डांस करने के दौरान विवाद हो रहा था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सोमवार रात कोतवाली टीआई निरीक्षक रामेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी सीएसईबी उप निरीक्षक नवल साव एवं सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक कृष्णा साहू दल-बल के साथ ओएनसी बार पहुंचे और डीजे एवं डांस फ्लोर को बंद करवा दिया,

रात 8 बजे इस तरह की कार्रवाई के बाद डीजे और डांस फ्लोर को बंद कर दिया गया है। लगातार होती मारपीट की घटनाओं और पूर्व में कलेक्टर श्रीमती रानू साहू के द्वारा दिए गए जांच के निर्देश और इस बीच फिर हुई मारपीट की घटना के बाद इस बात के आसार बढ़े हैं कि ओएनसी में डांस फ्लोर और डीजे को पूरी तरह से बंद कराया जा सकता है। हालांकि इस बारे में अंतिम निर्णय कलेक्टर को ही लेना है किंतु शहर की शांति और अमन-चैन के लिए माना जा रहा है कि जल्द ही पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के द्वारा इसकी अनुशंसा की जा सकती है

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

त्योहारों पर थाली का सबसे जरूरी निवाला चावल भी हुआ महंगा! अब आम आदमी क्या खाए?

त्योहारों पर थाली का सबसे जरूरी निवाला चावल भी हुआ महंगा! अब आम आदमी क्या खाए? नमस्ते कोरबा :- धान...

More Articles Like This

- Advertisement -