नारी शक्ति को सलाम :- महिला मतदान दल को कलेक्टर अजीत वसन्त ,एसपी सिद्दार्थ तिवारी, निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई ने हरी झंडी दिखाकर बस को किया रवाना। इस दौरान उन्होंने बस में महिला मतदान दलों को शुभकामनाएं दी।
नमस्ते कोरबा: छत्तीसगढ़ के इतिहास में यह पहला अवसर है. जब भाजपा और कांग्रेस दोनों ही प्रमुख पार्टियों से महिला उम्मीदवार एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं. भाजपा से सरोज पांडे तो कांग्रेस से ज्योत्सना महंत मैदान में हैं. महिला सशक्तिकरण के इस दौर में कोरबा के स्थानीय प्रशासन ने भी एक नई पहल की है.
कोरबा लोकसभा में वैसे तो 8 विधानसभा हैं, लेकिन लोकसभा मुख्यालय की कोरबा विधानसभा में सभी 249 मतदान केंद्रों को पिंक बूथ बना दिया गया है. कल 7 तारीख को कोरबा में मतदान होना है

जिसके लिए प्रशासन में पूरी तैयारी कर ली है और महिला मतदान दल को कलेक्टर अजीत वसन्त ,एसपी सिद्दार्थ तिवारी, निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई ने हरी झंडी दिखाकर बस को किया रवाना। इस दौरान उन्होंने बस में महिला मतदान दलों को शुभकामनाएं दी।
लोकतंत्र के महापर्व में निर्वाचन संपन्न कराने जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रिया की जिम्मेदारी मिलने से महिला कर्मियों में भी आत्मविश्वास नजर आया है. महिला कर्मियों ने कहा की प्रशासन ने हम पर भरोसा दिखाया है, ये हमारे लिए बहुत ही गर्व की बात है.









